Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड में वादों की भरमार अपने राज्य में लागू करने से कतरा रही भाजपा सरकार : सुप्रिया श्रीनेत
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड में वादों की भरमार अपने राज्य में लागू करने से कतरा रही भाजपा सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 5, 2024Updated:November 6, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत में कहा कि भाजपा जो कहती है वह कभी करती नहीं। झूठे वादे कर राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने चुनाव से पूर्व किए गए वादे कभी पूरे नहीं किया। वैसी ही वादों की बौछार अब पार्टी झारखंड में कर रही है, लेकिन यहां की जनता भाजपा के झूठ, फरेब एवं बहकावे की राजनीति में आने वाली नहीं है।
सुप्रिया श्रीनेत मंगलवार को साकची स्थित एक होटल में मीडिया से बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा बड़े-बड़े वादे कर रही है। लेकिन जिन वादों एवं झूठ के दम पर वह राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में सत्ता हासिल की वहां उसे लागू नहीं कर पाई। उल्टे कांग्रेस की योजनाओं को बंद कर दिया। झारखंड के चुनाव में भाजपा के 500 रुपया में गैस सिलेंडर, मईंया सम्मान योजना के जवाब में गोगो दीदी योजना को चुनावी जुमला बताया। केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड का बकाया 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपया केंद्र नहीं दे रहा है। अगर यह राशि मिल जाए तो 42000 से ज्यादा बच्चों को कई वर्षों तक स्कॉलरशिप दी जा सकती है। उक्त पैसे से 68 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा सकता है। उक्त पैसे से कई जनहित के कार्य एवं कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित हो सकती हैं। लेकिन जान बुझकर केंद्र सरकार झारखंड का हक दबाए बैठा है। झारखंड सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड में 26 लाख लोगों के लिए आबुआ आवास का निर्माण कराया जा रहा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास एवं उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उस परिवार के नाम गुंडागर्दी के कई कृतिमान स्थापित है। बेटे ललित दास ने ओड़िशा राजभवन के कर्मचारी के साथ मारपीट किया।, रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू ने महिला को प्रताड़ित किया उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की। उनके भाई मूलचंद ने गुंडागर्दी की हदें पार कर दी। मारपीट एवं डराना धमकाना उस परिवार की उपलब्धियां रही है। पूर्णिमा साहू के प्रत्याशी बनने पर उन्होंने खुशी जाहिर की। लेकिन कहा कि उनके पति ललित दास ओड़िशा राजभवन के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं वैसी स्थिति कर्मचारी की पत्नी एवं उस परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूर्णिमा दास ने क्या किया। उनके देवर कमलेश साहू ने घर में घुस कर महिलाओं के साथ मारपीट किया तब पूर्णिमा साहू ने उन महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए क्या किया। इतना ही नहीं ऱघुवर दास ने मुख्यमंत्री रहते न्याय मांगने गए एक बेटी के पिता को सार्वजनिक मंच से बेइज्जत कर भगा दिया था तब उस बेटी को न्याय दिलाने के लिए पूर्णिमा साहू ने क्या किया था। भाजपा के 18 वर्षों के शासनकाल पर प्रहार करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इन वर्षों में भाजपा ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए क्या किया यह उन्हें बताना चाहिए. आज जब इंडिया गठबंधन की सरकार महिलाओं को मईंया सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपया दे रही है जो दिसंबर से 2500 हो जाएगा. तब बीजेपी के पेट में मरोड़ उठने लगा है और बीजेपी ने अपने चहेते के माध्यम से रांची हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करा दी. यही है बीजेपी का महिलाओं के प्रति आदर औऱ सम्मान की भावना. 25 वर्षों से एक परिवार के आंतक को झेल रही जमशेदपुर पूर्वी की जनता के लिए मौका है कि वो डा. अजय कुमार को भारी मतों से जीत दिलाएं और सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे. चुनाव जीतने के बाद डॉक्टर अजय कुमार यहां की बरसों पुरानी समस्या 86 बस्ती का मामला हल कराने का काम करेंगे, 15 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना कराएंगे। धार्मिक स्थलों के जन आधार एवं पुनरुत्थान के लिए काम करेंगे। चिकित्सा सेवा बेहतर करने एवं कॉलेज खोलने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगे। भाजपा के घुसपैठ के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केवल उन्हें चुनाव में ही दिखता है। यह मुद्दा उठाने वाले असम के मुख्यमंत्री खुद यहां घुसपैठिए बनकर यहां का अमन चैन खराब कर रहे हैं। असम में 19 लाख लोग एनआरसी से बाहर हुए उसपर वह कुछ नहीं बोलते हैं।

पीएम पर साधा निशाना

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि मंगलसूत्र और मुजरा के बाद अब भाजपा बेटियों को खरीदने की बात कह रही है। यह कितना शर्मनाक है। प्रधानमंत्री ने अपनी मुंह से ऐसी बात कहकर अपने पद की गरिमा गिराई है. जिस देश में बेटिंया पूजी जाती है. वहां प्रधानमंत्री द्वारा इस प्रकार के बयान उनकी घटिया मानसिकता का परिचायक है. प्रधानमंत्री के इस शर्मनाक बयान के लिए झारखंड बहने इन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :जुगसलाई स्थित ‘द लेगेसी’ होटल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए बैंक्वेट हॉल का शुभारम्भ

December 13, 2025

Saraikela -Kharsawa News :सांसद बिद्युत बरण महतो ने पूर्व विधायक साधु चरण महतो के पिता के श्राद्धकर्म में की शिरकत

December 13, 2025

Jamshedpur News :ठंड से राहत का अभियान, मिथिला सांस्कृतिक परिषद् ने मानगो उलीडीह व साकची में बांटे कंबल

December 13, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.