जमशेदपुर,।
इनरव्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ने समाजहित में एक सराहनीय कदम उठाते हुए “स्ट्रीट डॉग्स वैक्सीनेशन प्रोजेक्ट” का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्षा श्रीमती एग्नेस बॉयल के नेतृत्व में कदमा स्थित रंकिनी मंदिर परिसर के आसपास आयोजित किया गया।
इस परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र के आवारा कुत्तों का आवश्यक टीकाकरण कराया गया, ताकि उन्हें खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके और इंसानों के बीच संक्रमण फैलने की संभावना को भी कम किया जा सके।
अभियान के दौरान क्लब की पूर्व अध्यक्षाएँ डॉ. मंजु रानी सिंह एवं श्रीमती अर्चना शेखर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने इस सामाजिक पहल में सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
क्लब ने बताया कि इस तरह की गतिविधियाँ न केवल पशु संरक्षण और कल्याण की दिशा में उपयोगी हैं, बल्कि समाज में करुणा, सेवा और जिम्मेदारी का संदेश भी देती हैं। इनरव्हील क्लब का मानना है कि इंसान और पशु दोनों का सहअस्तित्व ही स्वस्थ समाज की पहचान है।
READ MORE :AAJ KA RASIFAL : 10 सितम्बर 2025 बुधवार के पंचांग और राशिफल जानें प कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्लब का यह प्रयास शहर में पशु कल्याण के प्रति जागरूकता फैलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

