Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 7, 2025Updated:May 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का जवाब है, जिसमें आतंकियों ने धर्म के आधार पर 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या की थी। भारतीय वायु सेना, थल सेना और नौसेना के संयुक्त अभियान ने मंगलवार रात 1:30 बजे बहावलपुर, कोटली, मुजफ्फराबाद, मुरीदके, सियालकोट, बाघ, भिंबर, चाक अमरू और गुलपुर में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में 80 से 90 आतंकवादी मारे गए हैं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि पहलगाम में धर्म के आधार पर की गई क्रूर हत्याओं का जवाब देते हुए हमारे वीर जवानों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया। रात डेढ़ बजे शुरू हुए इस अभियान में दर्जनों आतंकवादी मारे गए। कहा कि भारतीय सेना ने बार-बार पाकिस्तान के कायराना हमलों का जवाब अपने शौर्य और पराक्रम से दिया है। इस बार भी हमारे जवानों ने अपने अदम्य साहस और कौशल का परिचय दिया। हमें अपनी सेना पर गर्व है।

रघुवर दास ने आगे कहा कि पाकिस्तान वर्षों से छद्म युद्ध के जरिए भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देता रहा है। पहलगाम की घटना न केवल हमारे नागरिकों पर, बल्कि देश की एकता और अखंडता पर प्रहार था। कहा कि ‘सिंदूर’ हमारी माताओं-बहनों का श्रृंगार और सुहाग का प्रतीक है, जिसे आतंकियों ने छीनने की कोशिश की। सिंदूर ऑपरेशन ने आतंकवादियों को सबक सिखाने के साथ हमारी बहनों को न्याय और शांति का अनुभव भी कराया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उत्साहित है और अपने जवानों के साथ खड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का है। हमें अपने जवानों का मनोबल बढ़ाना है, जो सीमा पर देश की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। यह समय देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुट होने का है।

वहीं, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ता और नारी सम्मान का प्रतीक बताया। पूर्णिमा साहू ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष नागरिकों की हत्या कर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा और कहा था जाकर मोदी को बता देना। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों को करारा जवाब दिया। इस ऑपरेशन ने पाक प्रायोजित जिहादियों से हमारी बहनों की आंसू के हर कतरे और उनके उजाड़े गए सिंदूर का हिसाब लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंकवाद के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की सराहना की। कहा कि पाकिस्तान पोषित आतंकवादी अपने कायराना हमलों से भारत को कभी कमजोर नहीं कर सकते हैं। मोदी है, तो मुमकिन है। हमारी सेना ऐसी ही सटीक कार्रवाई से आतंक का खात्मा करती रहेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :रोटरी क्लब का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित

August 12, 2025

134th INDIANOIL DURAND CUP :Indian Army FT wins but fails to qualify for quarterfinals

August 11, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, नागरिकों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की

August 11, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.