जमशेदपुर। गुरूवार को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत कार्यक्रम के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से बच्चों ने अपनी चित्रकारी से विभिन्न आयामों को कागज पर उकेरा। चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन परसुडीह स्थित राजेन्द्र एण्ड संस पेट्रोल पंप पर भारत पेट्रोलियम द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 55 छात्रों ने भाग लिया।प्रतियोगिता दो ग्रुपों में आयोजित की गई। प्रथम ग्रुप में वर्ग 4 से 6 वर्ग के बच्चे शामिल हुए एवं दूसरे ग्रुप में वर्ग 7 एवं 8 के बच्चे शामिल हुए। प्रथम ग्रुप में प्रथम सुमन मुंडा, द्वितीय सावन सरदार एवं तृतीय शिवानी भूमिज ने बाजी मारी। दूसरे ग्रुप में प्रथम स्थान सरस्वती सरदार, द्वितीय कुंती हेंब्रम एवं तृतीय स्थान सरिता राय ने प्राप्त किया। विशेष पुरस्कार केरला समाजम मॉडल स्कूल की नन्हीं छात्रा प्रणिका गुप्ता को दिया गया। मौके पर कंपनी के अधिकारी नीतीश कुमार ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की। राजेन्द्र साह राज ने बच्चों को घर, मुहल्ला, विद्यालय आदि में स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी मंगल पात्रों, प्रगति गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, विकास कुमार, अमित सात्रा, लखन विक्रांत आदि उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजेन्द्र साह राज ने किया।

