Jamshedpur News :धूल फाँक रही सैकड़ों व्हीलचेयर: पोटका प्रखंड कार्यालय की लापरवाही पर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने जताई चिंता, की जवाबदेही तय करने की माँग

जमशेदपुर।

पोटका प्रखंड कार्यालय परिसर में सैकड़ों व्हीलचेयर धूल फाँक रही हैं, जिनमें से कई अब कबाड़ बनने की कगार पर हैं। ये दृश्य प्रशासनिक संवेदनहीनता और योजनाओं के लचर क्रियान्वयन का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई से खरीदी गई ये व्हीलचेयर उन दिव्यांगजनों तक नहीं पहुँच पाई हैं, जो वर्षों से इसके लिए जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

JAMSHEDPUR NEWS :दिनेश कुमार और  कुणाल षाडंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

इस लापरवाही पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से तीखा हमला बोला है। उन्होंने लिखा—
“पोटका प्रखंड कार्यालय की कार्यसंस्कृति सवालों के घेरे में है। सैकड़ों व्हीलचेयर वितरण की बजाय धूल फाँक रही हैं। यह लापरवाही नहीं, जनसेवा के नाम पर मज़ाक है। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।”

JAMSHEDPUR NEWS :टेल्को रिक्रिएशन क्लब में झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा लगाए गए समर कैंप का दिनेश कुमार ने गुब्बारे उड़ा कर किया उद्घाटन

दिनेश कुमार ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से इस मामले में जवाब माँगते हुए निष्पक्ष जांच की माँग की है। भाजपा नेता ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में यह स्थिति चिंताजनक है। मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Related Posts

East Central Railway :सीमांचल से दक्षिण भारत के लिए नई ट्रेन की सौगात

रेल खबर। अब सीमांचल क्षेत्र से दक्षिण भारत की यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने एक बड़ी पहल करते हुए जोगबनी से तमिलनाडु के इरोड के…

Read more

East Central Railway :पटना-दिल्ली समेत कई रूट पर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए रूट और डिटेल्स

पटना। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बिहार दौरे ने राज्यवासियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। उन्होंने एक साथ पांच नई ट्रेनों की घोषणा की, जिनमें से चार ट्रेनें अमृत…

Read more

राजनीति

Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

  • June 27, 2025
Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

  • June 25, 2025
JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

  • June 18, 2025
JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

  • June 16, 2025
Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि