Jamshedpur News:डॉ. सुधाकर ने मित्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद की 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट का बेल्डीह क्लब में सेमिनार आयोजित

262
AD POST

जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के तत्वावधान में बेल्डीह क्लब में आयोजित सेमिनार में बेंगलुरु से आए प्रसिद्ध डॉक्टर सुधाकर वाराणसी (108 आपातकालीन सेवाओं के जनक) ने अपने प्रेरक अनुभव साझा किए। उन्होंने भारत में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा की शुरुआत और इसके विस्तार की कहानी सुनाई। इस दौरान डॉक्टर सुधाकर ने गांधीजी के गीत पर आधारित बांसुरी की धुन भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मंच संचालन रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के अध्यक्ष डॉ. अमित मुखर्जी ने किया। डॉ. सुधाकर ने बताया कि उनके मित्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उन्होंने समाज में एंबुलेंस सेवा की आवश्यकता महसूस की। उन्होंने एक टीम बनाकर प्राइवेट कंपनियों के सहयोग से 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की। आज यह सेवा पूरे भारत में 37,000 एंबुलेंस के साथ सक्रिय है और भूटान व श्रीलंका में भी कार्यरत है। उनके प्रयास से अब तक 1.5 लाख लोगों की जान बचाई जा चुकी है। डॉ. सुधाकर, जिन्होंने आईआईटी खड़गपुर से मास्टर डिग्री और जीव विज्ञान में पीएचडी की है, ने युवाओं को देश की सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नौकरी केवल पैसे के लिए नहीं, बल्कि समाज के उत्थान के लिए भी होनी चाहिए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अमरेश सिन्हा ने दिया। कार्यक्रम में शहर के सभी प्रमुख रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

07:48