कोलकाता। सिख फार्म एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन कोलकाता द्वारा आयोजित गुरुमत सिखाया कैंप में शामिल होने अमेरिका से आए प्रसिद्ध प्रचारक डॉ. राजवंत सिंह का मानगो गुरुद्वारा में रंगरेटा महासभा द्वारा सम्मान किया गया।
इसके बाद एक होटल में रंगरेटा महासभा के प्रधान और डॉ. राजवंत सिंह के बीच धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें भारत में धर्म प्रचार को और मजबूती देने तथा पंजाब में हो रहे धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए ठोस रणनीति पर विचार किया गया।
चर्चा का दायरा झारखंड से लेकर पंजाब तक रहा। इस दौरान मनजीत सिंह गिल ने डॉ. राजवंत सिंह की पंजाब के कई प्रमुख लोगों से टेलीफोन पर बातचीत भी करवाई। निर्णय लिया गया कि सभी के सहयोग से बहुत जल्द पंजाब के गांव-गांव में धर्म प्रचार का अभियान चलाया जाएगा।
READ MORE :Jamshedpur News :संघ ने मनाया शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव उत्सव में विधायक सरयू राय भी शामिल हुए
READ MORE :New Delhi :यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) का भव्य शुभारंभ
READ MORE :BIHAR NEWS :वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन की मौत, दो गंभीर
READ MORE :Bihar News :नवादा-पावापुरी नई रेल लाइन को मंजूरी, 492 करोड़ से होगी 25 KM कनेक्टिविटी

