जमशेदपुर। चतुर्थ बाल में विशेष बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ होप, आशा किरण, पाथ, स्टार्ट, जीविका, चेशायर होम, स्कूल ऑफ जॉय, ज्ञानोदय और पीएएमएचजे के बच्चों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता चार ग्रुपों में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहेः ग्रुप ए में प्रथम दिव्यांश श्रीवास्तव, द्वितीय पी. उदयशंकर और तृतीय मोहित रहे। ग्रुप बी में
प्रथम प्रवीण घोष, द्वितीय भारती और तृतीय राहेन रहे। ग्रुप सी में प्रथम सुजल सिंह रहे तो द्वितीय स्थान पर सलोनी रही और तीसरा स्थान रीतेश मंडल को मिला। ग्रुप डी में प्रथम शीतल सिक्का, द्वितीय कुशल शाह और तृतीय सुमित रहे। निर्णायक मंडल में रानी बनर्जी, रेणुका और बी.आर. बनर्जी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन नारायण नायडू ने किया।
READ MORE :Jamshedpur News :चतुर्थ बाल मेला 2025 में विशेष बच्चों की चित्रकारी ने जीता दिल
चतुर्थ बाल मेला-2025 योगा के विजेताओं को आशुतोष राय ने किया पुरस्कृत
जमशेदपुर। चतुर्थ बाल मेले में योगा को लेकर बच्चों और बच्चियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। शहर भर के विद्यालयों से सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इन लोगों ने योग के एक से बढ़ कर आसन का प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल ने ग्रुप ए (बालिका में) प्रथम अनुश्री शासमल, द्वितीय निधि सिंह और तृतीय स्थान पर पूर्णिमा गोप को चुना। इसी प्रकार ग्रुप ए (बालक) में प्रथम श्रेष्ठ त्रिपाठी रहे जबकि द्वितीय स्थान पर पिनाक खेमानी और तृतीय स्थान पर अभिजीत गोराई रहे।
ग्रुप बी (बालिका में) प्रथम सृष्टि कुमारी, द्वितीय आसी सिंह और तृतीय स्वाति रजक रहीं। बालकों के ग्रुप बी में प्रथम स्थान पर आर्यन राय रहे तो दूसरे स्थान पर दुर्गा शर्मा और तीसरे स्थान पर विवेक कुमार गुप्ता रहे।
बालकों के ग्रुप सी में प्रथम स्थान सुष्मित दास गुप्ता, द्वितीय अनमोल राज और तृतीय आदर्श राज को मिला। बालिकाओं के ग्रुप डी में पहला स्थान नारायणी संपत, द्वितीय स्थान पर अंतरा चौहान और तृतीय स्थान पर अर्पिता कुमारी रहीं। इन सभी विजेताओं को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने पुरस्कृत किया।
चतुर्थ बाल मेला 2025 चित्रकला में सलोनी, सृष्टि, पिनांक और दिशांत रहे अव्वल
जमशेदपुर। बोधि मंदिर मैदान में चल रहे चतुर्थ बाल मेले में शनिवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। वरीय समाजसेवी कविता परमार, जदयू नेता हरेराम सिंह और धर्मेंद्र प्रसाद ने बच्चों को पुरस्कृत किया। मंच संचालन स्टैंडअप कॉमेडियन अरुण ने किया।
ग्रुप ए में प्रथम पिनांक खेमानी और आरुषि रहे तो द्वितीय स्थान पर प्रियंका कुमारी और तृतीय स्थान पर आराध्या कुमारी रहीं। ग्रुप बी में प्रथम सृष्टि कुमारी, द्वितीय सोमिया कुमारी और तृतीय आर्यन पटेल रहे। ग्रुप सी में प्रथम रहे दिशांत कुमार मुखी, द्वितीय खुशी पाठक और तृतीय स्थान पर सौम्या राज रहे। ग्रुप डी में प्रथम स्थान पर सलोनी कुमारी, द्वितीय स्थान पर मो. सैफ अली और तृतीय स्थान पर रौशन सिंह मुंडा रहे।


