जमशेदपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ प्रदर्शन सह कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक पुस्तकालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से हुई और यह बिष्टुपुर पोस्टल पार्क तक पहुंचा।
पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और भाजपा व निर्वाचन आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उनका कहना था कि हालिया चुनाव में बड़े पैमाने पर हेराफेरी हुई है, जिसमें आम मतदाताओं के अधिकारों का हनन किया गया।
मार्च को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस का हर पदाधिकारी वोट चोरी का प्रतिकार करने के लिए सजग रहना चाहिए। उन्होंने प्रखंड और मंडल अध्यक्षों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर चुनावी गड़बड़ियों के बारे में जागरूकता फैलाएं ताकि जन आंदोलन खड़ा किया जा सके।
दुबे ने आरोप लगाया कि कई बूथों में फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। “एक-एक घर में 80 लोगों का नाम दर्ज किया गया, कई जगह पिता के नाम में हेरफेर की गई, लाखों फर्जी वोटरों को जोड़ा गया और एक मतदाता के नाम को 2-4 बूथों में दर्ज कर फर्जी मतदान कराया गया,” उन्होंने कहा। उन्होंने कर्नाटक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी ऐसी गड़बड़ियों का जिक्र किया।
कांग्रेस ने मांग की कि निर्वाचन आयोग मतदान के दिन लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को पार्टी को उपलब्ध कराए। साथ ही, जिन लोगों ने फर्जी वोटिंग की है या गड़बड़ी में शामिल रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जाए और वोट चोरी के दम पर बनी सरकार को बर्खास्त किया जाए।
दुबे ने कहा कि कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जन आंदोलन की शुरुआत कर दी है और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता को आगे आना होगा।
इस मौके पर जिला कांग्रेस के अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें आनंद बिहारी दुबे, राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, कमलेश कुमार पांडेय, सामंता कुमार, रियाजुद्दीन खान, ओमप्रकाश उपाध्याय, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, अखिलेश सिंह यादव, पवन कुमार बबलू, नलिनी सिन्हा, रईस रिजवी, अतुल गुप्ता, अमरजीत नाथ मिश्रा, शिल्पी चक्रवर्ती, रेनु मिश्रा, अशोक सिंह क्रांतिकारी, सन्नी सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, गुरदीप सिंह, अमृत पाल सिंह, मो. शब्बीर, लखिंदर करूवा, अफसर इमाम, रविन्द्र मौर्या, अरविंद साहू, अरुण बारीक, गीता सिंह, अली रजा खान, राजीव मिश्र, सुनीता, बिजय पांडेय, सुशील घोष, अजय कुमार दास, राजेश कुमार, धीरज कुमार, त्रिनाथ, इंद्रजीत सिंह, प्रदीप, कुमार गौरव, मुन्ना मिश्र, अजय, रवि राज, गुलाम सरबर, इंतिखाब, कमरान, संतोष सिन्हा, किशोर प्रसाद, मृत्युंजय प्रमाणिक, कृष्णाजी पांडेय समेत कई लोग शामिल रहे।

