
जमशेदपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर, भाजपा की कथित “बर्बर सरकार” के खिलाफ मंगलवार को जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुबे ने कहा कि हाल ही में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान, “वोट चोरी” के खिलाफ जननायक, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के करीब 300 सांसद एवं नेताओं ने पैदल मार्च कर निर्वाचन आयोग तक अपनी बात रखी। लेकिन लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी करते हुए, केंद्र सरकार के आदेश पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने इस कदम को अलोकतांत्रिक और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।
READ MORE :South East Central Railway :रेल हादसों को टालने वाले पाँच कर्मवीरों को मिला संरक्षा पुरस्कार
दुबे ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बार-बार चुनाव प्रक्रिया का मजाक बनाया गया है और वोटिंग अधिकार को गलत तरीके से प्रभावित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी कर सत्ता में बने रहने का खेल बार-बार दोहराया जा रहा है। राहुल गांधी ने भी निर्वाचन आयोग के लापरवाह और गलत कामों को तथ्यों और प्रेजेंटेशन के जरिए उजागर किया है।
उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि हम सब जनक्रांति के लिए तैयार हों। जमशेदपुर में भी बहुत बड़ा आंदोलन होगा। आम जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा के लिए घरों से बाहर निकले और वर्तमान भ्रष्ट सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लें। लोकतंत्र को बचाने के लिए जनक्रांति में हिस्सा लें, तभी हम भारत को बचा सकेंगे।”
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राकेश कुमार तिवारी, एलबी सिंह, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेंद्र तिवारी, राज किशोर यादव, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, अमरजीत नाथ मिश्रा, मोहम्मद साबिर, लाल बाबू, धर्मा राव, अतुल गुप्ता, अंसार खान, राजेश कुमार, आशीष ठाकुर, सुल्तान अहमद, राजा सिंह, नरेंद्र कुमार, अली राजा खान, केपी रवि, अशोक शर्मा, अपर्णा गुहा, नलिनी सिंह, राजीव मिश्रा, पवन ओझा, एसपी सिंह, शमशेर आलम, संजय कुमार, मुन्ना मिश्रा, धीरज कुमार, त्रिनाथ, उजागर सिंह यादव, विनोद यादव, राजकिशोर प्रसाद, इंतिखाब बस्ती, कुमार गौरव, सचिन कुमार सिंह, सनी सिंह, सुशील घोष, मृत्युंजय प्रमाणिक, अरुण बारिक, हरे कृष्णा लोहार, मोहम्मद सलीम, इंद्रजीत सिंह, प्रदीप बहादुर, गीता सिंह, शिल्पी, गुड्डी देवी और अजय यादव शामिल थे।

