जमशेदपुर। शहर की 27 वर्ष पुरानी और सबसे विश्वसनीय कोचिंग संस्थान चाणक्य कैरियर एकेडमी, साकची, जमशेदपुर एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। संस्थान द्वारा आईएएस, जेपीएससी, बैंक, एसएससी और रेलवे जैसी प्रतिष्ठित सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया जा रहा है।



READ MORE :Jamshedpur News :बसंत पंचमी पर जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने सपरिवार की माँ सरस्वती की पूजा
100% तक स्कॉलरशिप का अवसर
इस स्कॉलरशिप टेस्ट में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। वहीं एससी, एसटी एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए फीस में विशेष छूट की भी व्यवस्था की गई है, ताकि प्रतिभाशाली लेकिन संसाधनों की कमी से जूझ रहे छात्र भी अपने सपनों को साकार कर सकें।
दिल्ली बेस्ड अनुभवी शिक्षकों से मिलेगी तैयारी
चाणक्य कैरियर एकेडमी की खास पहचान यहां पढ़ाने वाले दिल्ली आधारित अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं, जो वर्षों से सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं। संस्थान से पढ़कर सैकड़ों छात्र-छात्राएं विभिन्न सरकारी पदों पर चयनित होकर देश व राज्य की सेवा कर रहे हैं, जो इसकी सफलता और विश्वसनीयता का प्रमाण है।
स्कॉलरशिप टेस्ट की तिथि बदली
संस्थान के निदेशक सुजीत कुमार झा ने जानकारी दी कि पहले यह स्कॉलरशिप टेस्ट 25 जनवरी 2026 (रविवार) को आयोजित होना था, लेकिन अब इसे पुनर्निर्धारित कर 1 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो छात्र-छात्राएं पहले से निबंधित हैं, उनके लिए सभी शर्तें और जानकारी पूर्ववत ही रहेंगी।
31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
स्कॉलरशिप टेस्ट में शामिल होने के इच्छुक नए छात्र-छात्राएं अब 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को अपराह्न 4 बजे तक चाणक्य कैरियर एकेडमी के साकची स्थित कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर उसे भरकर जमा कर सकते हैं।
01 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले टेस्ट से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी फॉर्म जमा करते समय उपलब्ध कराई जाएगी।
READ MORE :Adityapur News :धोनी से मुलाकात, Adityapur के दंत चिकित्सक और बेटे का यादगार रांची सफर
कैरियर गाइडलाइन और इंटरेक्शन प्रोग्राम भी
निदेशक सुजीत कुमार झा ने बताया कि स्कॉलरशिप टेस्ट के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडलाइन प्रोग्राम तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ चार दिवसीय इंटरेक्शन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को सही दिशा, रणनीति और मार्गदर्शन प्रदान करना है।
संपर्क करें
इच्छुक छात्र-छात्राएं समय रहते चाणक्य कैरियर एकेडमी के कार्यालय से संपर्क कर अपना स्थान सुरक्षित करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर: 📞 9570880011 पर संपर्क किया जा सकता है।





