,जमशेदपुर।
झारखंड के बहारागोड़ा के पूर्व विधायक सह नम्या स्माईल फ़ाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी(kunal sadangi) ने शनिवार को झारखंड के पूर्वी सिहभूम जिला के बोड़ाम प्रखंड (Boram Block) के माधवपुर गांव में 300 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, बोड़ाम के पूर्व मंडल अध्यक्ष परेश दत्त, गणेश महतो, सुकुमार प्रमाणिक, प्रशांत बनर्जी, काशीनाथ महतो, हरि टुडू, लालमोहन सिंह व भैरव महतो समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस संबंध में परेश दत्त ने बताया कि माधवपुर पंचायत के वनडीह, छोटाचिड़का, पलाशडीह, मूदिडीह, तेलीडीह व हापाईडीह गांव से पहुंचे लोगों को माधवपुर गांव में एक शिविर आयोजित कर चिन्हित लोगों को जाड़े के इस मौसम में राहत प्रदान करने के लिए कंबल दिया गया

