Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :भाजपा के फायरब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आएंगे लौहनगरी जमशेदपुर
Breaking News

Jamshedpur News :भाजपा के फायरब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आएंगे लौहनगरी जमशेदपुर

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा सीट के साथ पूरे कोल्हान में भाजपा की चुनावी तैयारी जोरों पर है। जमशेदपुर में पार्टी की चुनाव अभियान को धार देने पार्टी के फायरब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को जमशेदपुर आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकची स्थित आम बागान मैदान में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी, पश्चिम, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के जमशेदपुर आगमन और उनके विशाल जनसभा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर व्यापक तैयारी कर रही है। इस निमित्त, सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की प्रेस वार्ता साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ सभास्थल आमबगान मैदान पहुंचेंगे। जहां वे हजारों शहरवासियों के बीच विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के संग चारों विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी मुख्यरूप से मौजूद रहेंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि सभा की सफलता एवं कार्यक्रम में आमजनों की सक्रिय भागीदारी को लेकर पार्टी के मंडल एवं बूथ स्तर तक बैठकें आयोजित कर रूपरेखा एवं रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के लौहनगरी जमशेदपुर आगमन पर कार्यकर्ता एवं शहरवासियों में उत्साह और गर्व का माहौल है। योगी आदित्यनाथ पहली बार जमशेदपुर के चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को एक साथ संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच दायित्वों का वर्गीकरण किया गया है। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, मंत्री विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह मौजूद रहे।

सभा को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा का प्रचार अभियान जोरों पर:

सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का भी भरपूर उपयोग किया जा रहा है। जमशेदपुर भाजपा ने सोशल मीडिया और आईटी टीम को विशेष जिम्मेदारी दी है, जो मुख्यमंत्री के संदेशों, सभा की तैयारियों और भाजपा के चुनावी एजेंडे को लोगों तक पहुंचा रही है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सभा की लाइव स्ट्रीमिंग की भी योजना बनाई जा रही है, जिससे सभा में प्रत्यक्ष रूप से भाग ना ले पाने वाले लोग भी संबोधन का हिस्सा बन सके।

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने तैयारियों का लिया जायजा: सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा की तैयारी के निमित्त भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों संग सभास्थल आमबगान में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, लोगों के बैठने की व्यवस्था, मीडिया विभाग, पेयजल व्यवस्था व अन्य बिंदुओं पर टेंट वेंडर एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान चिन्हित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा ऐतिहासिक रूप से सफल एवं भव्य होगी। सभा को सफल बनाने में जमशेदपुर महानगर के सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अमित सिंह, मंजीत सिंह, लालचंद सिंह, उज्ज्वल सिंह, आलोक वाजपेयी व अन्य मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News:जमशेदपुर में साहित्य, पर्यावरण और विचारों का महोत्सव,21–22 दिसंबर को होगा जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025

December 13, 2025

Jamshedpur News:युद्धस्तर पर तैयारी , 14 दिसंबर की रात तक पूरा होगा मिशन, कोल्हान के पहले ‘Gen-Z डाकघर’ को दिया जा रहा अंतिम रूप

December 13, 2025

Jamshedpur News:बिष्टुपुर के रीगल बिल्डिंग में होम लेन इंटीरियर शोरूम का शुभारंभ

December 13, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.