Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का हुआ आयोजन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का हुआ आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 12, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का विस स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियाँ एवं उपलब्धियों और झारखंड की वर्तमान झामुमो-कांग्रेस सरकार के विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। टेल्को न्यू मार्केटस्थित गुरुद्वारा परिसर में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्वी विधानसभा के विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, सम्मेलन के प्रभारी संजीव सिंह एवं पप्पू सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय,  समेत विधानसभा अंतर्गत निवास करने वाले सभी सक्रिय सदस्यों एवं वरीय नेताओं ने प्रमुखता से भाग लिया। सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की नीति सिद्धांत और विचारधारा से जोड़कर लोगों को भाजपा के सदस्य बनाने वाले सभी सक्रिय सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया गया। सक्रिय सदस्यता अभियान में पूरे जमशेदपुर महानगर में 950 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाये गए हैं। जिसमें पुर्वी विधानसभा से करीब चार सौ सक्रिय सदस्य बनाए गए। सम्मेलन में पूरे झारखंड प्रदेश में सबसे अधिक करीब 2 हजार सदस्यों को पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाने पर प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के योगदान की सराहना करते हुए विशेष रूप से उनका अभिनंदन किया गया। वहीं, सम्मेलन में उपस्थित कार्यकताओं ने एकस्वर में संगठन मजबूती का संकल्प लिया। इससे पहले, उपस्थित नेताओं द्वारा पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर स्वागत संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी सक्रिय सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति आप जैसे समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की यह शक्ति न तो किसी परिवार के नाम पर हुई और न ही जाति-धर्म के सहारे हुई है। उन्होंने सभी सक्रिय सदस्यों से संगठन हित में पूरी तन्मयता से कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भाजपा की राजनीतिक यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर विस्तृत और प्रभावशाली प्रकाश डाला। उन्होंने भाजपा के गठन से लेकर इसके वैचारिक आधार, संगठनात्मक विस्तार और जन-केंद्रित नीतियों के माध्यम से देश की राजनीति में एक सशक्त शक्ति के रूप में उभरने की कहानी को बताया। अमर बाउरी ने बताया कि कैसे भाजपा ने अपनी स्थापना के बाद से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास के सिद्धांतों को अपनाते हुए देश के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की चर्चा करते हुए अमर बाउरी ने केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की चर्चा की । उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के तहत सामाजिक समरसता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का उल्लेख किया। विशेष रूप से, उन्होंने डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, और स्वच्छ भारत अभियान जैसी पहलों का जिक्र किया। इसके अलावा, उन्होंने जीएसटी, तीन तलाक के खिलाफ कानून, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे साहसिक सुधारों को देश की प्रगति और एकता के लिए निर्णायक कदम बताया। अमर बाउरी ने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने न केवल भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान दी है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए हैं। वहीं, उन्होंने हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध खनन, तुष्टिकरण की राजनीति और ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था पर भी हमला बोला।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, रेणु शर्मा, प्रेम झा, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, अमित सिंह, कौस्तव रॉय, संजीत चौरसिया, हलधर नारायण साह, खेमलाल चौधरी, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, सूरज सिंह, युवराज सिंह, जीवन साहू, पप्पू मिश्रा, दीपक झा, श्रीराम प्रसाद, बोलटू सरकार, हेमंत सिंह, नारायण पोद्दार, अशोक सामंत, कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, शैलेश गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, सतीश मुखी, अनूप सिंह, संजना साहू, सुधा यादव, रूपा देवी, ममता भूमिज, प्रमोद मिश्रा, अजीत कालिंदी, लक्ष्मण बेहरा, राकेश गिरी, शैलेंद्र प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : उपायुक्त से मिले पोटका विधायक संजीव सरदार, कॉलेज निर्माण में तेज़ी, आपदा पीड़ितों को मुआवजा, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक समाधान पर रखीं अहम मांगे

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : जीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है भागवत कथा

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : साकची अग्रसेन भवन में मायुमं का एचपीवी वैक्सीन जागरूकता शिविर आयेाजित

July 22, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.