Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ़ हेमंत सरकार की साजिश को भाजपा ने बताया चिंताजनक एवं लोकतंत्र पर हमला,
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ़ हेमंत सरकार की साजिश को भाजपा ने बताया चिंताजनक एवं लोकतंत्र पर हमला,

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा हेमंत सोरेन सरकार पर उनके और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचने तथा अप्रिय घटनाओं की आशंका के लगाए गए आरोप को जमशेदपुर भाजपा ने अत्यंत गंभीर, चिंताजनक और लोकतंत्र को कलंकित करने वाला बताया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इस मुद्दे पर हेमंत सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है और श्री मरांडी के साथ चट्टान की भांति खड़े होने और पूर्ण समर्थन की घोषणा की है। सोमवार को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि झारखंड के माटी पुत्र बाबूलाल मरांडी जनता के सच्चे हितैषी हैं जिन्होंने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद की हैं। हेमंत सोरेन सरकार के शराब माफिया घोटाले, अवैध खनन, जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षा में धांधली, ग्रामीण विकास योजनाओं में लूट, खनिज संपदाओं का दोहन और भ्रष्टाचार की पोल खोलकर उन्होंने हेमंत सरकार की नींदें उड़ाई है। सुधांशु ओझा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के निडरता और जनसेवा की भावना से घबराई हेमंत सरकार अब उनके और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचने की घिनौनी हरकत पर उतर आई है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जब से सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अकर्मण्यता के खिलाफ मोर्चा खोला है, तब से यह सरकार बौखला गई है और उन्हें डराने के लिए अब साजिशों का सहारा लेने पर उतारू हो गयी है। कहा कि बाबूलाल मरांडी का जीवन झारखंड की जनता के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने हमेशा गरीबों, आदिवासियों और वंचितों के हक के लिए संघर्ष किया है।

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि बाबूलाल मरांडी अथवा उनके परिवार व उनके समर्थकों को किसी भी तरह के नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता के साथ जमशेदपुर भाजपा और झारखंड की जनता इसका करारा जवाब देने को तैयार है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उनकी लड़ाई हम सब कार्यकर्ताओं की भी लड़ाई है और उनकी इस लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर हम आगे बढ़ेंगे। हेमंत सरकार की तानाशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक झारखंड की जनता को इंसाफ नहीं मिल जाता।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News:युद्धस्तर पर तैयारी , 14 दिसंबर की रात तक पूरा होगा मिशन, कोल्हान के पहले ‘Gen-Z डाकघर’ को दिया जा रहा अंतिम रूप

December 13, 2025

Jamshedpur News:बिष्टुपुर के रीगल बिल्डिंग में होम लेन इंटीरियर शोरूम का शुभारंभ

December 13, 2025

AAJ KA RASIFAL :13 दिसम्बर 2025 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

December 13, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.