Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :भाजपा घाटशिला में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर : चम्पाई सोरेन
Breaking News

Jamshedpur News :भाजपा घाटशिला में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर : चम्पाई सोरेन

भाजपा में शामिल हुए सैकड़ों आदिवासी, कहा - भाजपा ही घाटशिला का विकास कर सकती है,भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के पक्ष में खुल कर सामने आया आदिवासी समाज
BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

भाजपा में शामिल हुए सैकड़ों आदिवासी, कहा – भाजपा ही घाटशिला का विकास कर सकती है,भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के पक्ष में खुल कर सामने आया आदिवासी समाज

घाटशिला। भारतीय जनता पार्टी घाटशिला उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। जमीनी स्तर के रुझान बताते हैं कि झामुमो के इस किले की दीवारें दरक रही हैं, और हर दिन आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में हर दिन कई गांवों के ग्राम प्रधान एवं सभी ग्रामीण भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं। इसी क्रम में कल झाटीझरना पंचायत के दर्जनों गांवों के लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

READ MORE :Bihar News :धान की फसल का कितना नुकसान हुआ, इसके लिए सरकार को विशेष दल गठित करना चाहिएःसरयू

आज घाटशिला विधानसभा के गुड़ाबांधा प्रखंड के विभिन्न गाँवों के सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें कई गांवों के पारंपरिक ग्राम प्रधान/ मांझी बाबा भी शामिल रहे। इन ग्रामीणों ने बताया कि घाटशिला क्षेत्र में कई वर्षों से हम लोग विधायक एवं मंत्री बनाते रहे, लेकिन उन्होंने घाटशिला के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाया। हर गांव- मोहल्ले में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने कहा कि भाजपा घाटशिला में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है, और कई दशकों से ठगी जा रही वहां की जनता अब समझ चुकी है कि सिर्फ भाजपा ही क्षेत्र का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि घाटशिला के फूलपाल, जुगीशोल, बेदिया समेत कई स्थानों पर आदिवासी समाज एवं सरकारी जमीनों पर बांग्लादेशी घुसपैठिए कब्जा कर चुके हैं। समाज का अस्तित्व बचाने के लिए आदिवासियों एवं मूलवासियों को एकजुट होने की जरूरत है।

चाईबासा में हुई लाठी चार्ज की घटना को राज्य सरकार की बर्बरता करार देते हुए पूर्व सीएम ने तंज कसा – “सरकार आपकी, आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज आप करवाओ, उन्हें दम भर पिटवाओ, आंसू गैस फायर आप करवाओ, फर्जी FIR आप करवाओ, लोगों को जेल आप भेजो… और गलती विपक्ष की? जनता को बेवकूफ बनाना बंद करो।”

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :साकची बाजार शिव मंदिर में चार हजार लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

ज्ञात हो कि भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के प्रचार अभियान में वीर सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू भी शामिल हो चुके हैं, जिन्हें युवाओं का अच्छा-खासा समर्थन मिल रहा है।

आज इस अभियान में संथाल परगना से आए “देश परगना” सूरजू टुडू भी शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी समाज को जागरूक होकर “अपने समाज, अपनी विरासत एवं अपने अस्तित्व” को बचाने के लिए भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को वोट देने की अपील की। उन्होंने चेताया कि अगर बांग्लादेशी घुसपैठियों को नहीं रोका गया, तो जिस प्रकार पाकुड़ में आदिवासी समाज अल्पसंख्यक हो चुका है, वैसे ही यहां भी हो जायेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News:साहित्य संस्कृति का निर्माण करता है : डॉ. अशोक कुमार झा

December 7, 2025

Aaj Ka Rashifal:07 दिसम्बर 2025 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

December 7, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ के होमकमिंग में जुटे पूर्ववर्ती विद्यार्थी, सबने कहा एक्सएल ने सिखाया ग्रेटर गुड का पाठ

December 6, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.