Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, सांसद विद्युत महतो ने कहा- झूठ और भ्रम फैलाने में माहिर है कांग्रेस, आपातकाल और आरक्षण विरोधी नीतियों से कांग्रेस ने कुचले हैं संविधान के आदर्श।
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, सांसद विद्युत महतो ने कहा- झूठ और भ्रम फैलाने में माहिर है कांग्रेस, आपातकाल और आरक्षण विरोधी नीतियों से कांग्रेस ने कुचले हैं संविधान के आदर्श।

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 23, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

● प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा- कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया, भाजपा ने दिया असली सम्मान।

● जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- स्वयं को भारत रत्न से सम्मानित करने वाले कांग्रेस नेताओं को कभी याद नही आए डॉ भीमराव अंबेडकर।

जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को आड़े हाथों लिया। सांसद विद्युत वरण महतो ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कांग्रेस का रवैया हमेशा दोहरा और अपमानजनक रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए करने और उनके सिद्धांतों को कुचलने का आरोप लगाया। सांसद महतो ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को हराने और हाशिये पर रखने के लिए कई षड्यंत्र रचे। 1952 और 1954 के चुनावों में उन्हें हराने के लिए कांग्रेस ने हर संभव प्रयास किया। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने उन्हें कभी भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया, जबकि उनके नेताओं ने स्वयं को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा। कहा कि भाजपा के समर्थन वाली सरकार के दौरान वर्ष 1990 में बाबा साहेब को भारत रत्न देकर उनके योगदान को उचित सम्मान दिया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि कांग्रेस और उसका ‘टूलकिट गैंग’ लगातार झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह आज बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल कर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कड़ी निंदा की। महतो ने इसे कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति का हिस्सा बताया और कहा कि कांग्रेस AI और ‘टूलकिट गैंग’ का सहारा लेकर भाजपा नेताओं के बयानों को गलत तरीके से प्रचारित कर रही है, ताकि समाज में भ्रम फैलाई जा सके।

श्री महतो ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देशभर में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी के नाम पर लाखों स्मारक बनाए। लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यूपीए-2 शासन के दौरान वर्ष 2012 में एनसीईआरटी की किताब में बाबा साहेब का अपमानजनक चित्र छापा गया, जिसमें पंडित नेहरू को बाबा साहेब को ‘कोड़े मारते’ हुए दिखाया गया। यह बाबा साहेब के सम्मान का घोर अपमान था, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस ने इसपर चुप्पी साध ली।

श्री महतो ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान के मूल्यों और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई। कांग्रेस हमेशा से आरक्षण विरोधी रही है और दलितों, पिछड़ों, और आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास करती रही है। यह वही पार्टी है जिसने बाबा साहेब के आरक्षण के सिद्धांतों को भी नजरअंदाज किया।

श्री महतो ने कहा कि भाजपा हमेशा बाबा साहेब के आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पाँच तीर्थ स्थलों का विकास किया। इसके अलावा, 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और महापरिनिर्वाण स्थल स्मारक का निर्माण भाजपा सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं।

श्री महतो ने कहा कि चुनावों में लगातार हार का सामना करने के बाद कांग्रेस बौखला गई है। वोट बैंक की राजनीति के लिए बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल कर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का यह घड़ियाली आंसू बहाना और फ्लॉप पोलिटिकल ड्रामा जनता के बीच पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।

वहीं, भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कांग्रेस पार्टी पर लोगों को भ्रमित करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह के सात मिनट के भाषण से कुछ सेकंड के वीडियो को निकालकर उन्हें बेवजह कठघरे में खड़ा कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से गृहमंत्री अमित शाह के पूरे संबोधन को सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा भारत रत्न भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है और उनके विचारों पर चलकर उनके सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया है। वे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के दिलों में बसते हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया है और राजनीतिक लाभ के लिए गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ माहौल बना रहे हैं।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंबेडकर को मुंबई से चुनाव हराने, मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने और एनसीईआरटी की किताब में कार्टून प्रकाशित करने में अहम भूमिका निभाई थी। सुधांशु ओझा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे हंगामे को फिजूल बताते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के निधन पर तत्कालीन प्रधानमंत्री ने तत्कालीन राष्ट्रपति को उनके अंतिम संस्कार में जाने से रोक दिया था। कहा कि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में खुद को भारतरत्न से सम्मानित किया, लेकिन बाबा साहेब को यह सम्मान देने का उनके मन में कभी ख्याल तक नहीं आया। कहा कि आदिवासी और दलित समाज धीरे-धीरे यह समझने लगा है कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब अंबेडकर का हमेशा अपने स्वार्थ के लिए उपयोग किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : उपायुक्त से मिले पोटका विधायक संजीव सरदार, कॉलेज निर्माण में तेज़ी, आपदा पीड़ितों को मुआवजा, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक समाधान पर रखीं अहम मांगे

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : जीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है भागवत कथा

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : साकची अग्रसेन भवन में मायुमं का एचपीवी वैक्सीन जागरूकता शिविर आयेाजित

July 22, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.