JAMSHEDPUR NEWS :अशोक लेलैंड ने झारखंड में तीन नए डीलरशिप का किया उद्घाटन, पूर्वी भारत में विस्तार

206
AD POST

जमशेदपुर/धनबाद। देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने झारखंड में तीन नए डीलरशिप आउटलेट का उद्घाटन किया। साहू एंड संस ट्रकिंग्स के साथ साझेदारी में खोले गए इन आउटलेट्स में दो रांची और एक चतरा जिले के सेरेंगदाग में स्थित हैं। रांची में उद्घाटित 3एस डीलरशिप एनएच-20 पर स्थित है, जो 60,000 वर्ग फुट में फैली है और 10 सर्विस बे से सुसज्जित है। यह आउटलेट रांची, हजारीबाग, गुमला, रामगढ़ सहित आठ जिलों में सेवा प्रदान करेगा। इसमें व्हील एलाइनमेंट मशीन, न्यूमैटिक सिस्टम और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की मरम्मत के लिए विशेष बे उपलब्ध हैं। वहीं, रांची का दूसरा 1एस आउटलेट बिक्री पर केंद्रित है। सेरेंगदाग में खुला तीसरा 2एस डीलरशिप 25,000 वर्ग फुट में फैला है, जिसमें सात सर्विस बे हैं। यह चतरा कोयला खदान और एनटीपीसी टंडवा के पास स्थित है, जिससे क्षेत्रीय परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। इस संबंध में अशोक लेलैंड की राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख माधवी देशमुख ने कहा कि हम झारखंड में बढ़ती बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और आर्थिक गतिविधियों के तहत ग्राहकों की मांग पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साहू एंड संस के निदेशक विवेक विशाल ने इसे क्षेत्रीय विकास के लिए अहम कदम बताया। कंपनी ने वाणिज्यिक वाहनों और सेवा केंद्रों के माध्यम से पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत की है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

12:52