जमशेदपुर :
करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे मैक्सीजोन टच प्रा. लि. के निदेशक चंद्रभूषण सिंह (32) और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह (34) को साकची पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोनों दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे थे।
READ MORE :Bollywood News :धोनी और माधवन की फिल्म ‘चेज़’ का टीज़र रिलीज़, एक्शन लुक ने मचाई सनसनी
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तेजस राजधानी एक्सप्रेस से गोमो (धनबाद) जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 से इन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जमशेदपुर लाकर पूछताछ की गई और मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा जा रहा है।
निवेश के नाम पर देशभर में ठगी
2022 में टेल्को निवासी सुशील कुमार सरापमा की शिकायत पर साकची थाना कांड संख्या 74/22 दर्ज हुआ था। आरोप है कि दंपति ने मैक्सीजोन टच प्रा. लि. के जरिए निवेशकों से देशभर में सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस 2022 से इनकी तलाश कर रही थी।
दर्ज मामले और आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक, चंद्रभूषण और प्रियंका के खिलाफ जमशेदपुर के साकची थाना में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, षड्यंत्र और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। प्रमुख मामले इस प्रकार हैं –
कांड सं. 184/22 – धारा 420, 406, 467, 468, 469, 471, 417, 120B, 34
कांड सं. 79/23, 231/23, 233/23, 237/23 – धारा 420, 406, 120B
कांड सं. 66/24, 69/24 – धारा 323, 341, 342, 420, 406, 467, 468, 504, 120B
पुलिस टीम को सफलता
इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने किया। टीम में कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।
यह गिरफ्तारी जमशेदपुर पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से फरार चल रहे इस दंपति पर देशभर में करोड़ों की ठगी का आरोप है।

