
जमशेदपुर।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोल्हान विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा आज कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति से भेंट कर विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर चर्चा किया गया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अभाविप के प्रदेश सह मंत्री ऋतुराज सहदेव, कोल्हान विभाग प्रमुख डॉ. केके कमलेन्दु ,कोल्हान विभाग संगठन मंत्री दुर्गा बोदरा, जमशेदपुर महानगर मंत्री अभिषेक कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कुलपति से मुलाकात के दौरान कोल्हान विश्वविद्यालय के वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया।
अभाविप के प्रदेश सह मंत्री ऋतुराज शाहदेव ने कहा कि कुलपति से मुलाकात सार्थक रही। कोल्हन विश्वविद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल स्थापित करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति को यह विश्वास दिलाया कि शैक्षणिक गतिविधि के संचालन में परिषद हर स्तर पर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ सहयोग कर कार्य करेगा।
विभाग प्रमुख डॉ. केके कमलेन्दु ने कहा कि लगभग दो वर्षों से कुलपति ना होने के कारण विश्वविद्यालय की व्यवस्था पूरी तरह से ठप गई थी, कुलपति के आने से व्यवस्था ठीक होगी शिक्षक और विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों का निपटारा होगा और पठन-पाठन का कार्य नियमित रूप से संचालित हो सकेगा।मुख्य रूप से अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी , दीपक ठाकुर , तुलसी महतो आदि उपस्थित थे!