आनंद मार्ग पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए पृथ्वी बचाओ सप्ताह मना कर 5 दिन में 3,500 पौधों का वितरण किया
पृथ्वी को बचाना है तो पेड़ लगाना ही होगा
जमशेदपुर ।
सोनारी कबीर मंदिर के पास शहर के विभिन्न संगठनों मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति , आदर्श सेवा संस्थान, ब्रह्माकुमारी , साहू महिला समाज, जय हिंद वाकिंग ग्रुप एग्रिको, सदर अस्पताल के लिए संस्कृति फाउंडेशन, शीतला मंदिर तूइलाडूंगरी,एवं देहात क्षेत्र के ग्रामीणों ने पृथ्वी बचाओ सप्ताह के पांचवा दिन लगभग 1,500 से भी ज्यादा फलदार एवं औषधीय उपयोग वाले पौधों का वितरण किया गया जैसे आम, आंवला ,कटहल ,हर्रे, बहेरा, शीशम ,नीम ,महानीम सीता अशोक, अशोक ,सिंदूर, अनार, अमरूद ,जामुन ,करंज पीपल अन्य तरह के छोटे पौधे भी पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सात दिवसीय पर्यावरण सप्ताह पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए पृथ्वी बचाओ सप्ताह मना कर अभी तक 3,500 पौधों का वितरण किया गया सोनारी कबीर मंदिर के पास एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति में प्रत्येक दिन सुबह 8बजे से 10 बजे तक बांटे गए पौधे आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से से पिछले 15 सालों से आज तक लगभग 1लाख 25 हजार से भी ज्यादा पौधा का निशुल्क वितरण किया जा चुका है आनंद मार्ग का कहना है कि जब तक हम पेड़ पौधों एवं जीव ,जंतु को अपने परिवार का सदस्य के रूप में स्वीकार नहीं किया करेंगे तब तक प्रकृति का कल्याण संभव नहीं है ,इसलिए नव्य -मानवतावादी विचारधारा से समाज का कल्याण संभव है ,नव्य मानवतावाद बताता है कि इस पृथ्वी पर मनुष्य ही नहीं अनेक प्रकार के पेड़ ,पौधे जीव जंतु इस पृथ्वी रूपी परिवार के सदस्य हैं ,हम इस पृथ्वी के बुद्धिमान जीव होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि सभी को परिवार सदस्य के रूप में स्वीकार किया जाए , मनुष्य का परम आदर्श नव्य- मानवतावाद होना चाहिए तभी पृथ्वी का कल्याण संभव है पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा को संतुलित रखने के लिए आनंद मार्ग की ओर से बांटे गए हर तरह के पौधेआनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर कीओर से”एक पेड़ कई जिंदगी” अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सात दिवसीय निशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ 30 मई को किया जो 5 जून पर्यावरण दिवस तक चला चलेगा
Anand Marg:मानव जीवन को सत्यम शिवम एवं सुंदरम में प्रतिष्ठित करना ही प्रउत का एकमात्र लक्ष्य है
आनंद मार्ग का कहना है कि अगर पृथ्वी को बचाना है तो पेड़ लगाना ही होगा जब तक हम पेड़ पौधों एवं जीव ,जंतु को अपने परिवार का सदस्य के रूप में स्वीकार नहीं किया करेंगे तब तक प्रकृति का कल्याण संभव नहीं है ,इसलिए नव्य -मानवतावादी विचारधारा से समाज का कल्याण संभव है ,नव्य मानवतावाद बताता है कि इस पृथ्वी पर मनुष्य ही नहीं अनेक प्रकार के पेड़ ,पौधे जीव जंतु इस पृथ्वी रूपी परिवार के सदस्य हैं ,हम इस पृथ्वी के बुद्धिमान जीव होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि सभी को परिवार सदस्य के रूप में स्वीकार किया जाए , मनुष्य का परम आदर्श नव्य- मानवतावाद होना चाहिए तभी पृथ्वी का कल्याण संभव है
कल सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक सोनारी कबीर मंदिर के पास एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति में निशुल्क पौधा वितरण होगा

