जमशेदपुर.



जमशेदपुर में स्थित झारखंड राज्य के एकमात्र ज्योतिष शिक्षण संस्थान सेंटर ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च फॉर पब्लिक वेलफेयर द्वारा 32वें एशियाई ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक साकची स्थित होटल केनेलाइट में किया जा रहा है. तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सहित कई एशियाई देशों के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषी भाग लेंगे.
READ MORE :Jamshedpur News :अजय सिंह का जन्मदिन 31 जनवरी को ‘युवा शक्ति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा
संस्थान की विशेषता यह है कि यहाँ ज्योतिष, हस्तरेखा एवं वास्तुशास्त्र की शिक्षा को वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं सूत्रों पर आधारित पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रदान किया जाता है, जो भारतवर्ष की किसी अन्य संस्था या विश्वविद्यालय में पढ़ाया नहीं जाता. विशेष रूप से संस्थान का वास्तुशास्त्र पाठ्यक्रम, जो ज्योतिष और विज्ञान आधारित है, पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है.
इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों से आए विद्वान ज्योतिषियों के साथ-साथ नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया के ज्योतिषियों की सहभागिता से कार्यक्रम की अंतरराष्ट्रीय गरिमा और बढ़ेगी.
READ MORE :Jamshedpur News :सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने टेल्को गुरुद्वारा में पर्यावरण संरक्षण पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन
सम्मेलन के दौरान संस्था के पाठ्यक्रम विषय के अंतर्गत आध्यात्मिक ज्योतिष पर आधारित एक नई पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा, जो ज्योतिषियों को अपने पेशे में सफलता प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेगी. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व संस्था द्वारा ‘ग्रह नक्षत्र संचारिका’ एवं ‘हस्तरेखा संजीवनी’ नामक पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है.
ये तीनों पुस्तकें समकालीन वैज्ञानिक चिंतन पर आधारित होने के कारण ज्योतिष जगत के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी.
सम्मेलन के प्रथम दिन उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार राज्य के पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन होंगे. द्वितीय दिवसीय सत्र में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वहीं, तृतीय एवं समापन दिवस पर पुनः डॉ. आलोक रंजन मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे.
उपरोक्त जानकारियां बिष्टुपुर में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर प्रो. एस. के. शास्त्री, नरेंद्र कुमार, डॉ. तपन राय, राजेश भारती तथा नेपाल से नारद मणि न्यूपाणी ने संयुक्त रुप से दी.





