Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR LOKSABHA ELECTION 2024 :क्या इतने विरोध के बीच हैट्रिक लगा पाएंगे सांसद विद्युत?कार्यकर्ताओं का आरोप–सांसद को जब करो फोन तो कहते हैं, ग्रामीण क्षेत्र में हूं
Breaking News

JAMSHEDPUR LOKSABHA ELECTION 2024 :क्या इतने विरोध के बीच हैट्रिक लगा पाएंगे सांसद विद्युत?कार्यकर्ताओं का आरोप–सांसद को जब करो फोन तो कहते हैं, ग्रामीण क्षेत्र में हूं

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 1, 2024Updated:April 1, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर.

भाजपा ने चार सौ पार के नारे के साथ कई जगहों पर लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं.जमशेदपुर में भाजपा ने तीसरी बार निवर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो को टिकट दिया है.जहां अन्य सीटों पर कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के लिए जोर- शोर से प्रचार में जुट गए हैं, वहीं जमशेदपुर और कुछ सीटों पर गुटबाजी सतह पर दिख रही है.जमशेदपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां निवर्तमान सासंद विद्युत वरण महतो के विरोध में आवाज तेज होने लगी है और कार्यकर्ता गोलबंद होने लगे हैं.ताजा मामला रविवार को जमशेदपुर लोकसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की बैठक में साफ नजर आया.

कार्यकर्ताओं का आरोप, जब फोन करो तब सासंद कहते हैं, ग्रामीण क्षेत्र में

रविवार को लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक अलग-अलग जगह रखी गई थी. शीतला भवन में आयोजित बैठक में जमशेदपुर (पूर्वी) के कार्यकर्ता टुनटुन सिंह ने सासंद विद्युत वरण महतो पर जमशेदपुर(पूर्वी) के कार्यकर्ताओं के साथ एक दिन भी खड़े नही होने का आरोप लगाया. वहीं जेम्को के शशिरंजन ने सासंद विद्युत वरण महतो पर हर बार बहाना बनाकर गांव निकल जाने का आरोप लगाया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब भी सांसद को फोन किया जाता है तो एक ही रटा रटाया जवाब मिलता है–ग्रामीण क्षेत्र में हूं….

हालांकि जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. यह घटना उस वक्त हुई जब क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के साथ झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव भी बैठक में मौजूद थे.

बहरागोड़ा में एक दिन में दो- दो बैठक

बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ओड़िशा रोड के बैद्यनाथ पैलेस में आयोजित की गई थी. इस बैठक को लेकर बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने सभी मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा, उपर श्रेणी के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजक सह संयोजक और बूथ अध्यक्ष को सूचना दी थी.

बैठक मे ऑब्जर्वर के रूप मे पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार , बहरागोड़ा विधानसभा चुनाव प्रभारी सौरभ चक्रवर्ती , संयोजक देवव्रत साव, घाटशिला विधानसभा चुनाव प्रभारी सुमन कल्याण मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र, जिला उपाध्यक्ष साधन मल्लिक , जिला मंत्री निर्मल दूबे , वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत बाला समेत ज़िला तथा मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में किस प्रकार से पार्टी को ज्यादा ज्यादा वोट मिले, उस पर चर्चा की जा रही थी. बैठक मे सांसद विद्युत वरण महतो भी आए. इस बैठक की चर्चा खुद सासंद विद्युत वरण महतो ने अपने सोशल साइट में की है.

*दूसरी बैठक बहरागोड़ा नेता जी सुभाष पार्क में*

वहीं इस बैठक से थोड़ी ही दूर पर सासंद प्रतिनिधि गौरव पृष्ठ ने नेता जी सुभाष पार्क में एक दूसरी बैठक का आयोजन किया. उस बैठक में सासंद विद्युत वरण महतो सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. एक ही समय दो -दो जगह बैठक होने से कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति थी. नतीजा यह रहा कि दोनों बैठकों में ग्रामीण जिला अध्यक्ष मौजूद नहीं रहे. हालांकि इस बैठक की चर्चा सासंद विद्युत वरण महतो ने अपने सोशल साइट में नहीं की है .

*कार्यकर्ताओं में नाराजगी*

जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस तरह एक ही समय दो कार्यक्रम करने से कार्यकर्ताओ समझ नहीं पाते कि वे किसके साथ जाएं और गुटबाजी बढती है. साथ ही पार्टी कमजोर होती है. इसलिए पार्टी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विचार करते हुए अवश्यक दिशा निर्देश दे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

East Central Railway :त्योहारी भीड़ को देखते हुए 20 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, बिहार-झारखंड से दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू, हरिद्वार के लिए राहत

August 1, 2025

Jamshedpur News :बिस्टुपुर में सावन महोत्सव, सैकड़ों महिलाओं ने मिथिला लोक संस्कृति में डुबोया माहौल

August 1, 2025

134th INDIANOIL DURAND CUP :Four-Star Clayton Silva Powers Diamond Harbour FC to 8-1 Win over BSF FC

August 1, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.