Jamshedpur Flood: खरकई व स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर

मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

1,064
AD POST

जमशेदपुर।

जमशेदपुर शहर  होकर गुजरने वाली स्वर्णरेखा नदी और खऱखाई नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार गया है। वही खतरे के निशान पार होते ही जिला प्रशासन नदी ने लोगो से अपील की है कि नदी किनारे नहीं जाएं, जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए ऊंचे स्थानों पर शरण लें

AD POST

वही दुसरी ओर उपायुक्त ने खरकई व स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पार कर जाने पर  नदी के निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों में बने आश्रय गृह में भेजे जाने का निर्देश नगर निकाय पदाधिकारियों व जमशेदपुर सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी दिया गया है।

शनिवार को दोपहर बाद जिला उपायुक्त विजया जाधव और प्रशासनिक व नगर निकायके पदाधिकारी ताजा हालात का जायजा लेने निकले। प्रभावित क्षेत्रों का बारी-बारी सेदौरा करने के बाद जिला उपायुक्त ने पदाधिकारियों को मुकल्लम इंतजाम के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की. नदी किनारे नहीं जाने औरजानमाल की सुरक्षा को देखते हुए ऊँचे स्थानों में शरण लेने की अपील की है। जिलाउपायुक्त के साथ एडीसी सौरव सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जमशेदपुरअक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार भी मौजूद थे. जिला उपायुक्त ने शहर के कदमाशास्त्रीनगर, बाग़बेड़ा, भुईयाडीह कल्याणनगर और मानगो नदी क्षेत्र के तटीय इलाकों औरप्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. शहर की दोनों प्रमुख नदियाँ खरकई और स्वर्णरेखानदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उपायुक्त विजया जाधव ने तटीय इलाकों मेंनिवास करने वालों को ऊँचे स्थानों में बने आश्रय गृह में भेजने का निर्देश नगरनिकाय के पदाधिकारियों, बीडीओ व सीओ को दिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

13:58