Jamshedpur Entertainment:शहर के कलाकारों ने लौंच किया नया रैप वीडियो ‘ बाबू सोना

249
AD POST

जमशेदपुर: द माही प्रोडक्शन के बैनर तले बनी रैप ग्लैमर सौंग ‘ बाबू सोना’ वॉल्यूम 0.1 का शहर के कलाकारों लौंच किया। वीडियो सौंग में आवाज मानगो निवासी महेंद्र कुमार ने दिया है। वहीं इसके लिरिक्स भी महेंद्र कुमार ने लिखा है। महेंद्र कुमार इससे पहले भी कई वीडियो एलबम व शॉर्ट मूवीज बना चुके है। महेंद्र कुमार ने बताया कि
इस वीडियो सौंग को बनाने में द माही प्रोडक्शन की पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि वीडियो को “महेंद्र कुमार ऑफिशियल यूट्यूब चैनल” पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही यह सांग तेजी से वायरल हो रही है।उन्होंने बताया कि वीडियो में शहर के कई कलाकारों ने काम किया है। जिसमें आरती, वंशिका, सानिया, खुशबू, शिवा, शान, माही ने काम किया है। वहीं गीत का संगीत सलिल तिर्की ने दिया है। मिक्सिंग मास्टरिंग अमित कालिंदी ने किया है। कैमरा और एडिटिंग नीरज सिंह ने किया है। इस गीत को म्यूजिक हार्ट गोलमुरी, स्टूडियो में बनाया गया है।मेकअप मुस्कान ब्यूटी ने किया है। कोरियोग्राफर राजा “राजा डांस एकेडमी” ने किया है। वहीं वीडियो के निर्माण में आनंद ग्राफिक, टिल्लू कलेक्शन, शाहिद अली, विकी नाग, शिवा, अनिक नारायण, सीमा कुमारी, अरूप कर्मकार, भरत महतो, राज ने सहयोग किया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

08:34