जमशेदपुर। ( 02 नवबंर)
धनतेरस और दिपावली को लेकर जिला प्रशासन ने आमलोगो को सड़को पर किसी प्रकार की परेशानी न हो उसे लेकर दिशा –निर्देश जारी किया है। उपायुक्त, एस एस पी और डीएसपी(यातायात) के हस्ताक्षरयुक्त एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें यातायात व्यवस्था की जानकारी दी गई है।
जमशेदपुर शहर की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगा
- 2 नवबंर को अपरांहन तीन बजे से रात के ग्यारह बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा।
- तीन नवबंर अपहारन तीन बजे से रात के ग्यारह बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा।
- 4 नवबंर को प्रांत 6 बजे से लेकर 5 नवबंर के प्रात 6 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा।
