
जमशेदपुर।


मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो से तीन घंटे में पूर्वी सिंहभूम, पश्छिम सिहभूम, सरायकेला-खरसांवा ,सिमडेगा, रांची,दुमका, पाकुङ और खूंटी जिलें के कुछ भागों में मेघ गर्जन तथा व्रजपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा-की गति 30-40) किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बह सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए लोगों से अपील की है कि वे सर्तक रहें और सावधान बरतते हुए सुरक्षित स्थान में शरण लें । किसी भी पेड़ के नीचे या बिजली खंभो से दूर रहें । किसानों से भी अपील की गई है कि वे मौसम समान्य होने तक खेतों मे न जाएं।
इसे भी पढ़ें : –Jharkhand News :उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 37309 विद्यार्थी हुए शामिल
जमशेदपुर का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा
मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार जमशेदपुर का अधिकत्तम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा । जबकि न्यूनतम 28.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में देर शाम तक बारिश होने की संभावना है, हालांकि इस बारिश से जमशेदपुर के लोगों को राहत फिलहाल नहीं मिलने वाले क्योंकि मौसम केंद्र रांची के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बदलाव नहीं होने वाला है।