![AD POST](https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-12-at-8.22.17-PM.jpeg)
जमशेदपुर। रेलवे ओवरब्रिज से लघुशंका कर रहे लगभग 10 वर्षीय बालक का पूरा शरीर हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया। बालक का लिंग पूरी तरह जल गया। सर के बाल भी जल गये। ओभरब्रिज से बालक नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से रेल पुलिस ने बूरी तरह घायल बालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना शुक्रवार के दिन की है। एमजीएम में इलाजरत बालक का कहना है कि वह ओभरब्रिज के उपर खड़ा होकर नीचे लघुशंका कर रहा था। नीचे से हाईटेंशन तार पर लघुशंका गिरने के कारण शायद यह घटना घटी।
Comments are closed.