रवि कुमार झा.जमशेदपुर,11 अक्टूबर
झाऱखंड विकास मोर्चा में एक बार फिर अंतकर्लह चरम पर है.इस कारण एक बार फिर बाकी बचे झाविमो के विधायक भी पार्टी छोङ सकते है.इस बार झारखंड विकास मोर्चा के कोल्हान के एक मात्र दबंग विधायक अरविंद सिह पार्टी छोङने का मन बना लिया है ।और सोमवार को रांची में बैठक कर इसकी घोषणा भी कर सकते है। विधायक अरविंद सिंह के पार्टी छोङते है तो झाविमो के बाकी विधायक भी पार्टी छोङ सकते है।
झाविमो के विधायक अरविंद सिहं ने कहा है कि पार्टी जो लोग भी छोङ रहे है इसके लिए खुद बाबु लाल जिम्मेदार है ।और जानेवालो को रोका भी नही जा रहा हैं।पार्टी छोङ कर क्यो लोग जारहे है बाबुलाल को इस पर विचार करना चाहिए.लेकिन इस मामले मे न कोई रणनिती बन रही है.औरनही बाबु लाल उन्हें रोकने पर विचार कर रहे हैं।उन्होने कहा कि बाबुलाल को कुछ लोग हाईजैक कर लिए हैं. और बाबुलाल उन्ही के ईशारे पर काम कर रहे है । शायद यही कारण है कि लोग पार्टी को छोङ रहे हैं।उन्होने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा को छोङना उनका तय हो चुका है लेकिन अगली रणनिती क्या होगी अगामी सोमवार राँची मे बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
भाजपा या जेएमएम में शामील हो सकते है अरविंद सिंह
झाविमो के विधायक अरविंद सिह पर भाजपा की भी नजर है और भाजपा के वरीय पदाधिकारी इस मामले में विधायक अरविंद सिह से मिल चुके हैं।और भाजपा में शामील कराने के लिए जीतोङ कर मेहनत कर रहे हैं।उल्लेखनिय है कि पिछले दिनों ये चर्चा थी कि ईचागढ के झाविमो के विधायक अरविंद सिंह भाजपा मे शामील होगे और रांची मे नरेन्द्र मोंदी के कार्यक्रम में वे भाजपा के सदस्यता को ग्रहण करेगे लेकिन विधायक अरविंद ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे किसी भी कीमत पर भाजपा में नही जांएगें।
वही जेएमएम कोल्हान मे अपने डुबती नैया को बचाने के उद्देश्य से पार्टी कई बङे निर्णय ले सकती है। और पार्टी के वरीय नेता की नजर अरविंद सिंह पर भी है और इसके लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है बस औपचारिक घोषणा बाकी है
पहले ईचागंढ विधामसभा क्षेत्र से जेएमएम के उम्मीदवार सुधीर महतो हुआ करते थे वे यहां से जीत कर झारखंड के उपमुख्यमंत्री का प्रतिनिधीत्व भी कर चुके है लेकिन इस साल उनकी आकस्मिक मौत हो जाने की वजह से वह झामुमो के पास दमदार प्रत्याशी नही था हालाकि सुधार महतो की पत्नी सविता महतो को इस सीट से टिकट दिया जाने की चर्चा है क्योकि पार्टी को कुर्मी जाति लोगो को इससे पार्टी खुश कर सके ।लेकिन पार्टी लोग अरविदं सिह को पार्टी मे ला कर बिहारीयो के वोट अपने तरफ लाने का प्रयास कर सकती है।