झाविमो और अभिभावक संघ ने सड़क पर उतरने की दी चेतावनी
संवाददाता,जमशेदपुर,4 अगस्त।
जिला प्रशासन ने टाटा स्टील और विभिन्न ट्रांसपोट संस्थाओं के आग्राह पर दिन के समय शहर के कुछ मार्गो पर नो इंट्री के समय में छुट दी। जिसके खिलाफ झाविमो और जमशेदपुर अभिभावक संघ ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि शहर के अन्दर पूरे दिन का नो इंट्री नहीं लगाया गया तो वे सड़क पर उतरने के साथ भुखहडताल करेगें।
सोमवार की सुबह से हो रहे लगातार वर्ष के बाद भी झाविमो के जिला अध्यक्ष फिरोज खान के साथ धमेन्द्र प्रसाद,डॉ नसर फिरदोसी,नसीम अंसारी,सहादत खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय पर पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किये। उन लोगों ने बताया कि शहर में पूरे दिन में नो इंट्री लगाये जाने शहरवासियों को जाम से निजाद मिले गया था और सड़क हादसे थम गये थे। अब जिला प्रशासन ने पुनः नो इंट्री में छुट दी है। इससे लागों को जाम में फंसना पड रहा है और दुघर्टना बढ गयी है। जिला अध्यक्ष फिरोज खान ने बताया कि अगर जिला प्रशासन ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो 10 अगस्त से वे शहर के गली मुहल्ले में हस्ताक्षर अभियान चलायेगे। उसके बाद 16 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठ जायेगे। वहीं जमशेदपुर अभिभावक संघ ने भी उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने बताया कि दिन के समय नो इंट्री समाप्त करने से दुघर्टना बढ गयी है। जिसका सबसे ज्यादा बच्चे शिकार हो रहे है। शुक्रवार को दो बच्चे बडे वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गये। इस लिये दिन के समय नो इंट्री पर रोक लगनी चाहिये,अन्यथा वे लोग सडक पर उतर कर विरोध करेगें।