Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : केरला को हराकर शीर्ष पर पहुंचना चाहेगा जमशेदपुर
खोरधा

आईएसएल-6 : केरला को हराकर शीर्ष पर पहुंचना चाहेगा जमशेदपुर

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 12, 2019Updated:December 12, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोच्चि, 12 दिसम्बर। लगातार दो मैचों में अंक बांटने के बाद जमशेदपुर एफसी शुक्रवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले अपने अगले मैच में मेजबान केरला बलास्टर्स को हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में शीर्ष स्थान पर पहुंचना चाहेगी।

दूसरी तरफ केरला बलास्टर्स की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी। केरला ने इस सीजन का उद्घाटन मैच जीतने के बाद से पिछले छह मैचों में अब तक एक भी मैच नहीं जीता है। इन छह मैचों में टीम ने अब तक तीन ड्रॉ खेले हैं जबकि इतने ही हारे हैं और वह अंकतालिका में आठवें नंबर पर है।

जमशेदपुर के खिलाफ होने वाला यह मैच केरला के लिए आसान नहीं होने वाला है, जो इस समय तीन जीत के साथ 12 अंक लेकर तालिका में चौथे नंबर पर है। जमशेदपुर की कोशिश इस मैच से तीन अंक हासिल करके शीर्ष पर पहुंचने की है।

कोच एल्को स्काटोरी की टीम केरला को एफसी गोवा और मुंबई सिटी के खिलाफ पिछले मैचों में अंत में गोल खाकर अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है। टीम के लिए खतरे की बात यह है कि जमशेदपुर ने पिछले नौ गोलों में चार गोल अंतिम समय के 15 मिनटों में दागे हैं और ऐसे में केरला को जमशेदपुर से सतर्क रहने की जरूरत है।

स्काटोरी ने कहा, ‘‘आखिरी समय में गोल खाना बहुत हद तक टीम की योग्यता पर भी निर्भर करता है। मैं अपने पिछले क्लबों के साथ भी टीम बैठक में इस बात को बार बार दोहराता आ रहा हूं कि मानसिक रूप से अलर्ट होना चाहिए। आपको इसका हल खोजना होगा।’’

जमशेदपुर एफसी के लिए अच्छी बात यह है कि फारूख चौधरी, सीके विनीत और अनिकेत जाधव जैसे खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। हालांकि स्ट्राइकर सर्जियो कास्टेल और मिडफील्डर पिटी की गैर मौजूदगी से टीम के गेम प्लान पर प्रभाव पड़ सकता है और यह केरला को थोड़ी राहत दे सकती है।

टीम के कोच एंटोनिया इयरनडो ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि केरला की हार का क्रम का टीम पर क्या प्रभाव पड़ेगा लेकिन केरला एक अच्छी टीम है। सीजन के पहले दौर में खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण किस्मत उनके साथ नहीं थी। उनकी खेलने की अच्छी शैली है, लेकिन इस तरह की छोटी लीग में आपके पास ज्यादा समय नहीं होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सर्जियो और पिटी टीम के लिए महत्वपूर्ण थे। अगर वे टीम में होते तो ये थोड़ा अलग होता। हमें उनकी थोड़ी कमी खल रही है।’’

केरला बलास्टर्स की टीम पिछले चार मुकाबलों में जमशेदपुर को एक बार भी हरा नहीं पाई है वहीं पिछले 10 घरेलू मैचों में उसने केवल दो मैच जीते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.