Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Indian Super League : दमदार बेंगलुरू के सामने मुंबई हुई बेहाल
Breaking News

Indian Super League : दमदार बेंगलुरू के सामने मुंबई हुई बेहाल

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 10, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

गोवा, 10 जनवरी: बेंगलुरू एफसी ने सोमवार को फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी की एक नहीं चलनी दी। बेंगलुरू ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले को 3-0 से जीत लिया। आज की हाऱ इंग्लिश कोच डेस बकिंगहम और उनकी टीम के लिए वाकई में निराश करने वाली रही, क्योंकि आज वो पूरे नियंत्रण के साथ नहीं खेल सकी। इस हार के कारण मुंबई का जीत से दूर रहने के सिलसिला पांच मैचों का हो गया है।

सीजन की तीसरी जीत से बेंगलुरू तालिका में नौवें से सातवें स्थान पर गई हैं। जर्मन कोच मार्को पेज्जौओली के ब्लूज 11 मैचों से 13 अंक हो गए हैं। वहीं, मुंबई चौथी हार के कारण फिर से टॉप पर नहीं जा सकी है और दूसरे स्थान पर बरकरार है। उसके 11 मैचों में पांच जीत व दो ड्रा से 17 अंक हैं। बेंगलुरू के राइट बैक रोशन नौरेम को दाहिने फ्लैंक पर शानदार ऑलराउंड खेल दिखाने के लिए हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

मैच में पूरी तरह से दबदबा बेंगलुरू एफसी का रहा। कोच पेज्जौओली की हाई प्रेसिंग फुटबॉल खेलने की रणनीति पूरे मैच में सफलतापूर्वक जारी रही, जिसने मुंबई के खिलाड़ियों को अपना छोटे पासिंग का खेल नहीं खेलने दिया। दूसरे हाफ में भी बेंगुलरू की इस कारगर रणनीति के आगे मुंबई सिटी की डिफेंस पूरी तरह से दबाव में रही, क्योंकि उसके ऊपर बार-बार हमले बोले गए। कॉन्गो के फॉरवर्ड इबारा ने दो गोल करके और राइट बैक रोशन नौरेम ने दाहिने फ्लैंक पर शानदार खेल से अपनी छाप छोड़ी। हालांकि दूसरे हाफ में मुंबई ने संघर्ष करके कुछ अवसर बनाए लेकिन उसके और गोलपोस्ट के बीच में कभी किस्मत और तो कभी बेंगलुरू के गोलकीपर गुरप्रीत संधू आते रहे। लिहाजा दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हुआ।

पहला हाफ में बेंगलुरू ने हाई प्रेसिंग फुटबॉल खेलना शुरू किया तो मुंबई सिटी की डिफेंस पूरी तरह से दबाव में बिखरने लगी। लिहाजा, बेंगलुरू को गोल करने के कई अवसर मिले, जिनमें ने प्रिंस इबारा ने दो और दानिश फारूख ने एक गोल करके पूर्व चैम्पियन टीम को 3-0 से आगे कर दिया था। शेष अवसरों पर मुंबई की डिफेंस और गोलकीपर फुर्बा लाचेंपा को बचाव करने पर मजबूर होना पड़ा।

मैच का पहला गोल 8वें मिनट में दानिश फारुख ने किया और बेंगलुरू एफसी को 1-0 से आगे कर दिया। प्रिंस इबारा ने बॉक्स के किनारे पर क्लीटन सिल्वा को गेंद दी, लेकिन डिफेंडर मौर्तदा फॉल के टैकल ने बेंगलुरू के ब्राजीलियाई फॉरवर्ड का संतुलन को बिगाड़ दिया, लेकिन फिसलने से पहले उन्होंने गेंद दानिश को दे दी। दानिश ने बॉक्स के ठीक बाहर से लेफ्ट फुटर शॉट लगाया और मुंबई के गोलकीपर लाचेंपा अपने बायीं तरफ डाइव लगाने के बावूजद गेंद से काफी दूर रहे गए।

23वें मिनट में बेंगलुरू की बढ़त 2-0 हो गई, जब प्रिंस इबारा ने शानदार हैडर से गोल किया। दाहिने फ्लैंक से रोशन नौरेम के बढ़िया क्रॉस पर कॉन्गो के फॉरवर्ड ने बेहद करीब से हैडर लगाकर गोल कर दिया जबकि गोलकीपर लाचेंपा को गेंद रोकने को कोई अवसर नहीं मिला।

मध्यांतर से ठीक पहले व चार मिनट के स्टॉपेज टाइम के दौरान 45+4वें मिनट में प्रिंस इबारा ने अपना दूसरा और बेंगलुरू के लिए तीसरा गोल दागा। इस बार भी रोशन नौरेम ने सहायता की और दाहिने फ्लैंक से मिली कॉर्नर किक पर सटीक किक लगाई, जिस पर इबारा ने हैडर से गोलपोस्ट भेद दिया। इस तरह स्कोर बेंगलुरू के पक्ष में 3-0 हो गया।

Points Table – ISL 2021-22 (Updated as of January 10)
PosClubMWDLGDPoints
1Kerala Blasters FC10451617
2Mumbai City FC11524217
3Hyderabad FC104421016
4Jamshedpur FC10442516
5ATK Mohun Bagan9432215
6Chennaiyin FC10424-314
7Bengaluru FC11344113
8Odisha FC9414-412
9FC Goa10334-412
10NorthEast United FC10226-78
11SC East Bengal10064-86
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :कजरी तीज-सिंधारा उत्सव: 500 महिलाओं ने सावन की मस्ती में झूला झूला, मेहंदी लगाई

July 20, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में नन्हे कांवड़ियों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

July 20, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :वाई आई जमशेदपुर का जीवन रक्षक प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र आयोजित

July 20, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.