Indian Railways,Irctc : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें , अब रांची से देवघर दुमका के लिए दोपहर में भी ट्रेेंन ,देखें समय सारणी

रांची-देवघर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का दुमका तक विस्तार

0 288
AD POST

रेल समाचार।

रांची , बोकारो , धनबाद के यात्रियों के लिए एक ऱाहत वाली खबर है। रांची से बाबाधाम(देवघऱ) के लिए एक और ट्रेन आज से शुरुआत हो रही हैं।यह ट्रेन बाबाधाम होते हुए दुमका तक जाएगी। इस ट्रेन की शुरुआत हो जाने से राजधानी रांची से उपराजधानी दुमका को जोड़ने के लिए एक और रेल सेवा मिल गई। हालाकि यह ट्रेन पहले भी रांची से देवघर तक चला करती थी। लेकिन कोरोना काल में इस ट्रेन को बंद किया गया  था। रांची-देवघर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का दुमका तक विस्तार करने की मांग काफी पहले थी। जिसे रेलवे ने पूरा  कर दिया। इस ट्रेन का विधिवत उदधाटन   दुमका से हो गया हैं।और चार मार्च से इसका शुरुआत होने जा रही है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी  है।

AD POST

अधिसुचना के मुताबिक गाड़ी संख्या  13319 दुमका रांची इंटरसिटी दुमका से भोर 3:30 पर खुलेगी। बासुकीनाथ, घोरमारा, देवघर, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद और गोमो होकर रांची जाएगी। रांची पहुंचने का समय दोपहर 12:50 है।वही गांड़ी संख्या 13320 रांची दुमका इंटरसिटी रांची से दोपहर 1:25 पर खुलेगी। बोकारो, गोमो व धनबाद होकर रात 11:10 पर दुमका पहुंचाएगी।

इस ट्रेन में 17 कोच होगें जिसमें एक वातानुकूलित कुर्सीयान -1, साधारण श्रेणी -14 कोच और एस एल आर डी के 2 कोच उपलब्ध रहेगे।यह ट्रेन आने जाने के क्रम में बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा ,गोमो, धनबाद,कुमारडुबी, चिंत्तरंजन, जामताड़ा,विधासागर, मधुपुर. मथुरापुर, शंकरपुर, कुमड़ाबाद , रोहिणी, जेसीडीह , देवघऱ,  बासुकीनाथ, घोरमारा, देवघर और दुमका में ठहराव होगा।  

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

05:45