Indain Railway Irctc :यात्रीगण ध्यान दें रांची- हावड़ा -रांची एक्सप्रेस 22 मार्च को टाटानगर होकर चलेगी

328
AD POST

यात्रीगण ध्यान दें रांची- हावड़ा एक्सप्रेस और हावड़ा -रांची एक्सप्रेस 22 मार्च को टाटानगर होकर चलेगी
रेल समाचार।
अगामी 22 मार्च को दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के बांकुरा – ओंडाग्राम (Bankura-Ondagram ) रेल खंड में विकासत्मक कार्य किया जाना है। इस कारण इस मार्ग में चलने वाले यात्री गाड़ियों में असर पड़ेगा। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। अधिसुचना के मुताबिक इस मार्ग में चलने वाले कुछ ट्रेनों को रद्द के अलावे कुछ के मार्ग में परिवर्तन के साथ साथ कई ट्रेंनो के आंशिक समापन करने का निर्णय लिया गया है।
रद्द होने वाली ट्रेन
· गाड़ी संख्या 12885/12886 शालीमार-भोजुडीह-शालीमार आरण्यक एक्सप्रेस (Shalimar-Bhojudih-Shalimar Aranyak Express ) 22.03.2022 को रद्द रहेगी।


शॉर्ट टर्मिनेशन वाली ट्रेंन
गाड़ी संख्या 08680 आद्रा-मिदनापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल( Adra-Midnapore MEMU Passenger Special )22.03.2022 को आद्रा से छूटकर बांकुरा पर समाप्त होगी।

गाड़ी संख्या 08679 मिदनापुर-आद्रा मेमू पैसेंजर स्पेशल (Midnapore-Adra MEMU Passenger Special)22.03.2022 को मिदनापुर से छूटकर बांकुरा से चलेगी।

अतः दिनांक 22.03.2022 को बांकुरा-मिदनापुर-बांकुरा(Bankura – Midnapore – Bankura) के बीच गाड़ी संख्या 08680/08679 की सेवा निरस्त रहेगी।

गाडी़ संख्या 18024 एनएससी बोस गोमोह-खड़गपुर एक्सप्रेस( NSC Bose Gomoh-Kharagpur Express )22.03.2022 को एनएससी बोस गोमोह से छूटकर बांकुरा में समाप्त होगी।

गाड़ी संख्या 18023 खड़गपुर- एनएससी बोस गोमोह एक्सप्रेस(Kharagpur- NSC Bose Gomoh Express) 22.03.2022 को खड़गपुर से छूटकर बांकुड़ा से चलेगी।

अत: दिनांक 22.03.2022 को बांकुरा-खड़गपुर-बांकुरा(Bankura – Kharagpur – Bankura ) के बीच 18024/18023 की सेवा निरस्त रहेगी।

AD POST

मार्ग परिवर्तन चलने वाली ट्रेंन
ट्रेन संख्या 18628 रांची – हावड़ा एक्सप्रेस (Ranchi-Howrah- Express ) ट्रेन दिनांक 22/03/2022 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला – बोकारो स्टील सिटी – चन्द्रपुरा – महुदा – आद्रा – खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला – पुरुलिया – चांडिल – टाटानगर – खड़गपुर होकर चलेगी |

ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस( Howrah-Ranchi Express ) ट्रेन दिनांक 22/03/2022 को अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर – आद्रा – महुदा – चन्द्रपुरा – बोकारो स्टील सिटी – कोटशिला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खड़गपुर – टाटानगर – चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला होकर चलेगी |

पुनर्निर्धारण:

गाड़ी संख्या  22329 हल्दिया-आसनसोल एक्सप्रेस  (Haldia-Asansol Express) के समय में परिवर्तन 22.03.2022 को 13:00 बजे के बजाय 14:30 बजे हल्दिया से छूटेगा.

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

21:37