JAMHEDPUR TSPDL में अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से मृत हुए उमेश झा के परिजनों नें भाजमो नेताओं की अगुवाई में शुक्रवार को कंपनी परिसर में मुआवजे एवं आश्रित की नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । इस दौरान मृतक के परिजनों नें कंपनी का मुख्य गेट जाम कर दिया और हंगामा करने लगें ।
भाजमो नेताओं के कहा की कंपनी परिसर में ट्रक चालक की लापरवाही के कारण बरमामाइंस रूइया पहाड़ निवासी उमेश झा की दर्दनाक मौत हो गई और कंपनी प्रबंधक की गैरजिम्मेदाराना कार्यप्रणाली का आलम यह रहा की उन्होंने दुर्घटना के कुछ क्षण बाद ही मृतक के शव को एमजीएम अस्पताल ले जाकर छोड़ दिया। कंपनी प्रबंधन की इस हरकत से परिजनों और शुभचिंतको में भारी आक्रोश है । उनका यह कहना की प्रबंधक मृतक को उचित मुआवजा देने से कतरा रहा है । जबकि परिजन एवं भाजमो नेता उचित मुआवजा की मांग को लेकर अड़े हुए हैं और एक आश्रित को स्थायी नौकरी की मांग प्रबंधन से की गई है ।
भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला मंत्री राजेश कुमार झा, हरेराम सिंह, असीम पाठक,बंदना, पुतुल, राजेश कुमार झा अजय सिंहा, कमल किशोर, राज कुमार सिंह, रविन्द्र ठाकुर, बलकार सिंह,नवीन कुमार, राजेश कुमार, पन्नु, विनोद यादव,गोल्डेन पांडेय, किशोर कुमार, सन्तोष भगत सहित अन्य उपस्थित थे ।



