top post ad

Indian Railways: बिहार-झारखंड के लिए खुशखबरी! मुंबई के लिए मिली एक और ट्रेन, जानिए समय -सारिणी

हजारीबाग टाउन,रांची,राउरकेला होकर चलेगी गया- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

0 88
AD POST

रेल खबर। हजारीबाग के लोगो को जल्द ही एक नई ट्रेन सौगात मिलने जा रही है।यह ट्रेन हजारीबाग टाउन से लंबी दुरी की पहली ट्रेन होगी।दरअसल रेल मंत्रालय ने गया -लोकमान्य तिलक के लिए नई ट्रेन की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन कोडरमा- हजारीबाग टाउन- रांची – राउरकेला- विलासपुर- नागपूर के रास्ते आना जाना करेगी। हालांकि रेलवे ने इसकी परिचालन की तिथि की घोषणा अभी तक नही की है।

South Eastern Railways:दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेगी जालियाना वाला बाग एक्सप्रेस, जानिए कारण

गया से यह होगा समय

रेल मंत्रालय से मिली जानकारी गया -लोकमान्य तिलक -गया एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन होगी। ट्रेन संख्या 22358 गया- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस गया से प्रत्येक बुधवार को रात को सात प्रस्थान करैगी।रात के 11:50 बजे टाटीसिल्वे स्टेशन, सुबह 04:53 बजे झारसुगुड़ा स्टेशन , शाम के तीन बजे नागपुर स्टेशन पहुंचकर 3:05 बजे नागपुर स्टेशन से रवाना हो जाएगी। इसके बाद शुक्रवार की सुबह  05:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंच जाएगी।
South Eastern Railways:वंदे भारत जैसी स्पीड से चलती थी यह ट्रेन, टाटा -पटना का सफर तय कर लेती थी 8घंटे में, जानिए उस ट्रेन का नाम 
लोकमान्य तिलक से यह होगा समय

Local AD

ट्रेन संख्या 22357 लोकमान्य तिलक-गया एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक से शुक्रवार के दिन के 1.15 मिनट में रवाना होगी। रात के  1:20 बजे नागपुर पहुंचकर रात के1:25 बजे नागपुर से ट्रेन रवाना हो जाएगी। शनिवार सुबह
10:38 बजे झारसुगुड़ा स्टेशन पहुंचकर 10:40 बजे झारसुगुड़ा स्टेशन से रवाना हो जाएगी।उसके बाद शाम पांच बजे ट्रेन टाटीसिल्वे पहुचेंगी। शनिवार को रात के 10.50 मिनट में गया पहुंचेगी। यह ट्रेन मे 22 एल एच बी कोच होगे।

South Eastern Railways:टाटा-जयनगर-टाटा एक्सप्रेस का होगा बोकारो स्टील सिटी में ठहराव,जानिए समय

इन स्टेशन में होगा ठहराव

 

गया -लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन कोडरमा- हजारीबाग टाउन- रांची – राउरकेला- विलासपुर- नागपूर के रास्ते आना जाना करेगी।इसका ठहराव कोडरमा,हजारीबाग टाउन,बरकाकाना,मेसरा,रांची,हटिया,राउल केला,झारसुगुड़ा,रायगढ,विलासपुर,रायपुर,दुर्ग,गोंदिया,नागपूर,वर्धा,बदनेरा,अकोला,भूषावल,जलगांव,नासिक और कल्याण होगा।

AD
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More