जमशेदपुर।
बहरागोड़ा प्रखंड के साकरा पंचायत स्थित चंदनाशोल निवासी प्रहराज मुंडा ट्यूमर से पीड़ित हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बीते कल चंदनाशोल स्थित प्रहराज मुंडा के घर जाकर उनसे मिले और हालचाल लिया। डॉ गोस्वामी ने प्रहराज मुंडा को आश्वस्त किया कि शीध्र ही उनका इलाज़ कराया जायेगा। इसके लिए वे पहल करेंगे।मौके पर भाजपा नेता मुना पाल, दीपक घोष, धनु दुबे एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
