CHAIBASA NEWS :गठबंधन की सरकार राज्य में तेजी से विकास का कार्य कर रही हैःसांसद गीता कोड़ा

5.34 करोड़ की लागत से बनने वाली जगन्नाथपुर प्रखंड सह अंचल कर्मियों के बनने वाली आवास का की शिल्नयास

0 262
AD POST

चाईबासा।जगन्नाथपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कर्मियों का आवास का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकु एवं पुर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि गठबंधन की सरकार राज्य में तेजी से विकास का कार्य कर रही है। इसी का नतीजा है कि आज जगन्नाथपुर प्रखंड परिसर में प्रखंड व अंचल कर्मियों के लिए आवास का शिलान्यास किया गया है । जिससे प्रखंड के अधिकारी और कर्मचारी प्रखंड परिसर में ही रहकर लोगों के विकास कार्य कर सकें। कई बार ऐसा होता है के अधिकारी का आवास नहीं रहने का चाईबासा में मकान लेकर रहते हैं । कार्यालय आने पर देर होती है जो दूर दराज से लोग आते हैं उनका काम भी सही समय पर नहीं हो पाता। लेकिन सरकार हर किसी को विकास से जोड़कर राज्य को आगे बढ़ा रही है। पिछले बार ही जनता आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लाखों लोगों को इसका सीधा फायदा पहुंचा। इसी प्रकार सरकार की सोच है कि लाभुकों को उनका उचित लाभ दिया जाए। इसको पहुंचाने का जिम्मा अधिकारियों पर है। अधिकारी कर्मचारी भी अपने कार्य के प्रति सजग होकर जिम्मेदारी निभाएं जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
वहीं जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि प्रखंड और अंचल कर्मियों के रहने के लिए कोई जगह नहीं था, अब उन लोगों के लिए सरकार आवास का निर्माण कर रही है। जिससे अब प्रखंड और अंचल के कर्मी प्रखंड परिसर में ही रहकर लोगों के विकास कार्य कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता था कि कर्मी दूर में रहने के कारण दूरदराज से आने वाले लोगों को सही समय पर काम नहीं होता था। लेकिन अब परिसर में ही रहेंगे तो जनता का काम तत्काल होगा। विधायक ने कहा कि कार्यकारी एजेंसी गुणवत्तापूर्ण कार्य को अंजाम दें, साथ ही समय के साथ इसे पूरा करें।
बता दे प्रखंड सह अंचल कर्मियों का आवास लगभग 5.34 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जायेगा।
वहीं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जरुरतमंद 300 वृद्ध वृद्धाओ के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का, प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्दन प्रसाद, प्रखंड प्रमुख बुधराम पुरती, उपप्रमुख भरत गोप, जैंतगढ़ मुखिया प्रवीण पिंगुवा, पट्टाजैंत मुखिया, मानकी कामिल केराई, मानकी कृष्णा सिंकु, जगन्नाथपुर मुंडा विकास महापात्र, जिंतुगाडा मुंडा सोमनाथ सिंकु, डाकुवा जंगल मुंडा संग्राम सिंह, चंचल यादव, मोनु घटवारी, अमोद साव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरु, बसंत गोप, धिरज गागराई, आफताव आलम समेत अन्य मौजूद थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

12:51