Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Chaibasa :गृहमंत्री अमित शाह की विजय संकल्प महारैली आज
Breaking News

Chaibasa :गृहमंत्री अमित शाह की विजय संकल्प महारैली आज

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 6, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

चाईबासा।

चाईबासा: केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी को चाईबासा आ रहे हैं। वह टाटा कॉलेज मैदान में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे और लोकसभा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। आज युद्ध स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता यहां कैंप किए हुए हैं। पार्टी की ओर से डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले से भी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह आज शाम को ही रांची पहुंच जाएंगे। हेलीकॉप्टर के जरिए शनिवार को टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। 10:45 से 12:30 बजे तक यहां उनका कार्यक्रम है। वहीं जिला प्रशासन और जिला पुलिस की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने वरीय पदाधिकारियों के साथ टाटा कॉलेज मैदान में बन रहे पंडाल, हेलीपैड सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टाटा कॉलेज सभागार में पुलिस पदाधिकारियों और मजिस्ट्रेट की संयुक्त बैठक को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक में संबोधित किया। सभी को कार्यक्रम को लेकर एक-एक बिंदु पर बारीकी से जानकारी दी गई। किस क क्या जिम्मेदारी है और उसे कैसे पूरा करना है इस बारे में बताया गया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि गृहमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए 250 मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त किया गया है। पार्किंग और ट्रैफिक की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पूरे कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सभा स्थल में पुरुष और महिला की एंट्री अलग अलग होगी। सभी लोगों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है।

 

पश्चिमी सिंहभूम जिला नक्सल प्रभावित माना जाता है। इस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तक चाईबासा शहर और मुख्य मार्गों में सुरक्षा की अति विशिष्ट व्यवस्था रहेगी। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को लगाया गया है। सुरक्षाबलों के रहने के लिए सरकारी और निजी विद्यालयों को खाली करा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 25 कंपनी जैप, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के अलावा 250 पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ के होमकमिंग में जुटे पूर्ववर्ती विद्यार्थी, सबने कहा एक्सएल ने सिखाया ग्रेटर गुड का पाठ

December 6, 2025

Jamshedpur News :बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर साकची से अंबेडकर चौक तक विशाल कैंडल मार्च

December 6, 2025

Jamshedpur News :एबीएम कालेज ने घाटशिला कॉलेज को 21 रनों से हराया

December 6, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.