खेल डेस्क। भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के अंदर स्वाभाविक रूप से कप्तानी के गुण हैं और इस क्रिकेटर के विचारों की स्पष्टता ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। श्रेयस अय्यर को टाटा आईपीएल 2022 में केकेआर का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई है और मुंबई के इस खिलाड़ी ने अपनी इस भूमिका के साथ भरपूर न्याय किया है। शास्त्री का दावा है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा अय्यर कप्तान के तौर पर और बेहतर होते जाएंगे। स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित होने वाले क्रिकेट लाइव शो पर शास्त्री ने कहा, “कप्तानी श्रेयस (अय्यर) के लिए स्वाभाविक चीज है। उनकी आक्रामक कप्तानी को देखें, आपको लगेगा ही नहीं कि वह पहली बार केकेआर का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह उनके पिछले 3 से 4 सीजन से कप्तानी कर रहे हैं और यह बात उनके विचारों की स्पष्टता के माध्यम से दिखाई देती है। उनके दिमाग में यह बात साफ है कि उन्हें एक बल्लेबाज के रूप में किस ब्रांड की क्रिकेट खेलने की आवश्यकता है। साथ ही, उन्हें पता है कि एक कप्तान के रूप में उन्हें अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाना और फिर खिताब जिताना है। मैच से पहले और बाद के प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जिस तरह से बात की है, वह मुझे पसंद आया और इससे पता चलता है कि वह प्लान को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं। मुझे विश्वास है कि कप्तान के तौर पर वह एक लंबा सफर तय करेंगे।” वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने भी शास्त्री से मिलती जुलती बात कही।…
Browsing: Breaking News
SPORTS DESK Former Indian cricketer Ravi Shastri believes Kolkata Knight Riders’ captain Shreyas Iyer is a natural captain and it…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा शाखा द्वारा आयोजित हुए ऑनलाइन चित्रांकन प्रतियोगिता के छह विजेता बच्चों के…
जमशेदपुर। आत्महत्या निवारण के क्षेत्र मे लगातार प्रयास करने वाली शहर की सामाजिक संस्था जीवन से जुड़े सभी स्वयं सेवकों…
जमशेदपुर। निजी क्षेत्र में देश की सबसे पुरानी व प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ के 66 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन…
Jamshedpur: XLRI- Xavier School of Management, one of India’s premier B-School, is all set to hold its 66th Annual Convocation…
रेल समाचार। एक ओर रेल मंत्रालय 130 किलीमीटर प्रति घंटा के हिसाब से ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है।…
जमशेदपुर, 17 अप्रैल। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान…
जमशेदपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह मजदूर नेता आनंद बिहारी दुबे के पिता सचिदानंद दुबे का रविवार को निधन हो…
जमशेदपुर। हिंदू युवा वाहिनी जमशेदपुर महानगर के द्वारा बिस्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस…
