ଭୁବନେଶ୍ୱର, ହାଓଡ଼ା ଏବଂ ପୁରୀ ମଧ୍ୟରେ ଦ୍ରୁତ ଏବଂ ଅଧିକ ଆରାମଦାୟକ ରେଳ ଯାତ୍ରା ଉପଲବ୍ଧ କରାଇବା ପାଇଁ ବର୍ଦ୍ଧିତ ଚାହିଦାକୁ...
पुरी
ଭୁବନେଶ୍ୱର, ବୁଢାପଙ୍କ-ଶାଳଗାଁ 3ୟ ଏବଂ 4ର୍ଥ ରେଳ ଲାଇନ ପ୍ରକଳ୍ପ ଅନ୍ତର୍ଗତ ଢେଙ୍କାନାଳ-ଅନୁଗୁଳ ରେଳ ସେକ୍ସନରେ ହିନ୍ଦୋଳ ରୋଡ଼ ଏବଂ ମେରାମଣ୍ଡଳୀ ରେଳ...
ଭୁବନେଶ୍ୱର ମାନ୍ୟବର ରେଳ, ସୂଚନା ଓ ପ୍ରସାରଣ ଏବଂ ଇଲେକ୍ଟ୍ରୋନିକ୍ସ ଓ ସୂଚନା ପ୍ରଯୁକ୍ତିବିଦ୍ୟା ମନ୍ତ୍ରୀ ଶ୍ରୀ ଅଶ୍ୱିନୀ ବୈଷ୍ଣବ ଆଜି...
भुवनेश्वर: टाटा स्टील के फेरो एलॉय प्लांट्स (एफएपी), आयरन, मैंगनीज और क्रोमाइट माइंस को नेशनल सेफ्टी कॉन्क्लेव – 2024 में प्लेटिनम और गोल्ड श्रेणी में प्रतिष्ठित कलिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी एंड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सर्विसेज (आईक्यूईएमएस) द्वारा शहर के एक होटल में किया गया। इन प्लांट्स और माइंस को यह पुरस्कार वर्ष 2023 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है। टाटा स्टील की फेरो एलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के तहत संचालित एफएपी अथागढ़ और एफएपी जाजपुर को प्लेटिनम श्रेणी में सम्मानित किया गया, जबकि एफएपी बामनीपाल और एफएपी जाजपुर ने गोल्ड श्रेणी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया। इसी तरह, जोडा वेस्ट आयरन और मैंगनीज माइंस को प्लेटिनम श्रेणी में और सरुआबिल क्रोमाइट माइंस को गोल्ड श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान इन प्लांट्स और माइंस को उत्कृष्ट सुरक्षा मानकों और संचालन में श्रेष्ठता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। ओडिशा के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर किंगडम ऑफ लेसोथो की उच्चायुक्त, महामहिम लेबोहांग वेलेंटाइन मोचाबा भी उपस्थित रहीं। यह पुरस्कार टाटा स्टील के विभिन्न सुरक्षा और ऑपरेशन हेड को प्रदान किया गया, जिनमें श्री ठाकुर अजय कुमार विश्वंभरनाथ (हेड, सेफ्टी – माइंस), श्री किशोर बरन मैती (हेड, सेफ्टी – एफएपी और स्टेनलेस स्टील प्लांट्स), श्री सरबेश्वर नायक (हेड, एफएपी अथागढ़), श्री जगदीश पाढ़ी (एरिया मैनेजर, सेफ्टी – जाजपुर और बिशनुपुर), श्री सप्तर्षि दत्ता (एरिया मैनेजर – माइनिंग, जोडा वेस्ट आयरन और मैंगनीज माइंस), श्री अंकित शर्मा (सीनियर मैनेजर, सेफ्टी – खोंदबोंद) और श्री निरंजन कुमार (सीनियर एरिया मैनेजर – एक्सकेवेशन, सरुआबिल क्रोमाइट माइंस) शामिल थे। सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए टाटा स्टील के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज(एफएएमडी) पंकज सतीजा ने कहा, “हम हमेशा से अपने परिसर में सभी के लिए, चाहे वे नियमित कर्मचारी हों या अनुबंधित कर्मी, एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल सुनिश्चित करने में विश्वास करते हैं। ये पुरस्कार न केवल हमारे प्रयासों की सराहना है, बल्कि हम सभी को सुरक्षा, स्वास्थ्य और हमारे लोगों की भलाई के लिए नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की जिम्मेदारी भी सौंपते हैं।” सुरक्षा टाटा स्टील के लिए हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, और कंपनी अपने संचालन के हर पहलू में सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह इस्पात क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एक मजबूत सुरक्षा ढांचे का उदाहरण प्रस्तुत करती है, जो अपने कर्मचारियों की भलाई को सर्वोपरि रखती है।
भुवनेश्वर/जमशेदपुर: टाटा स्टील ने शनिवार को ओडिशा के कटक जिले के अथागढ़ में अपने फेरोक्रोम प्लांट में...
ओड़िशा। ओडिशा के पुरी में राजभवन के कर्मचारी बैकुंठनाथ प्रधान ने आरोप लगाया है कि सात जुलाई...
जमशेदपुर : ओडिशा राज्य के राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने दो दिवसीय दौरे पर...
भुवनेश्वर:”देश की आजादी से लेकर जेपी आंदोलन तक में स्वतंत्र मीडिया की भूमिका अहम रही है.मीडिया ने...
भुवनेश्वर। ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में रघुवर दास ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की...
रेल खबर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मण्डल में चल रहे विकास कार्यों की वजह से...