रवि झा,राँची,19 मार्च
कई दिनो से झारखंण्ड की राजनितीज्ञ गलियारो में चर्चा का विषय बने झारखंण्ड मुक्ति मोर्चा के बहारागोङा के विधायक विधूत वरण महतो आखिर आज भाजपा में शामील हो गए।और विधुत के भाजपा में शामील होते ही अफवाहो मे विराम लग गया ।अब तय हो गया कि जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा डा अजय के खिलाफ विधुत वरण महतो को खङा करेगी। हाई कमान से आदेश मिलने के बाद राँची के भाजपा कार्यालय में विधुत वरण महतो भाजपा में शामील हो गए ।भाजपा के प्रदेश अध्य़क्ष रविन्द्र राय ने संवाददाता सम्मेलन कर विधुत वरण महतो की पार्टी मे शामील होने की घोषणा की। प्रेस कांफ्रेस में पुर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजुद थे।
