पूर्णिया। शुक्रवार सुबह कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर बड़ा हादसा हो गया। कसबा जबनपुर के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को तत्काल पूर्णिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
READ MORE :Jharkhand News :समस्त राज्यवासियों को दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएं – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
जानकारी के अनुसार, जोगबनी (अररिया) से दानापुर (पटना) जा रही वंदे भारत ट्रेन से कटकर मरने वाले सभी लोग दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। स्थानीय लोग इस हादसे से आक्रोशित हैं और पुलिस उन्हें समझाने में जुटी हुई है।
READ MORE :South East Central Railway :छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश, बिहार‑झारखंड के लिए चलेगी नई स्पेशल ट्रेन

