Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Bihar News :विशेष गहन पुनरीक्षण का पहला चरण पूरा, 1.69 करोड़ फॉर्म जमा
Breaking News

Bihar News :विशेष गहन पुनरीक्षण का पहला चरण पूरा, 1.69 करोड़ फॉर्म जमा

पटना: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - एसआईआर) 2025 की प्रक्रिया सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। 24 जून 2025 को जारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार यह कार्य पूरे राज्य में समान रूप से, बिना किसी बदलाव के क्रियान्वित किया जा रहा है।
BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पटना।

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का क्रियान्वयन मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से जमीनी स्तर पर सुचारु रूप से किया जा रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रारंभिक चरण के तहत गणना फॉर्म मुद्रित करके वितरित किए जाने थे। यह चरण लगभग पूरा हो चुका है तथा फॉर्म सभी उपलब्ध मतदाताओं को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

यह दोहराया जाता है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) दिनांक 24 जून 2025 के एसआईआर निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है और निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। निर्देशों के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को जारी की जाने वाले मतदाता सूची के प्रारूप में उन व्यक्तियों के नाम शामिल होंगे जिनके गणना फॉर्म प्राप्त हुए हैं।

मतदाता 25 जुलाई, 2025 से पहले किसी भी समय अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद, यदि किसी दस्तावेज में कोई कमी है, तो निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) दावा और आपत्ति अवधि में जांच के दौरान उन मतदाताओं से ऐसे दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं, जिनका नाम मतदाता सूची के प्रारूप में है।

Bihar News : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण जोरों पर, 1.04 करोड़ फॉर्म एकत्र

आज शाम 6 बजे तक 1,69,49,208 गणना फॉर्म यानी 24 जून 2025 तक बिहार में कुल 7,89,69,844 (लगभग 7.90 करोड़) मतदाताओं में से 21.46 प्रतिशत फॉर्म प्राप्त हुए हैं। पिछले 24 घंटों में यानी कल शाम 6 बजे से, 65,32,663 गणना फॉर्म जमा किए गए हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में अभी 19 दिन बाकी हैं।

फॉर्म अपलोड करने का कार्य भी जोर-शोर से शुरू हो गया है और अब तक 7.25 प्रतिशत फॉर्म अपलोड किए गए हैं। आंशिक रूप से भरे गए फॉर्म ईसीआई पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) के साथ-साथ ईसीआईनेट ऐप से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं और भरे हुए फॉर्म को मतदाता खुद ईसीआईनेट ऐप पर अपलोड कर सकते हैं।

77,895 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म भरने और उन्हें एकत्र करने में मदद कर रहे हैं। बड़ी संख्या में, बीएलओ मतदाताओं की लाइव तस्वीरें ले रहे हैं और उन्हें अपलोड कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं को उनकी तस्वीरें क्लिक करवाने की परेशानी से छुटकारा मिल रहा है।

Bihar News :खगड़िया में 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले अत्याधुनिक साइलो गोदाम का केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया उद्घाटन

इसके अतिरिक्त, प्रक्रिया को सुचारु और समय पर पूरा करने के लिए 20,603 बीएलओ नियुक्त किए जा रहे हैं। सरकारी अधिकारियों, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस सदस्यों आदि सहित लगभग 4 लाख स्वयंसेवक भी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमार और कमजोर तबके की आबादी की सुविधा के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, मतदाताओं को फॉर्म जमा करने में सुविधा प्रदान करने के लिए सभी 243 एसी, 963 एईआरओ, 38 डीईओ और राज्य के सीईओ को कवर करने वाले 239 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को जमीनी स्तर पर तैनात किया गया हैं।

विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1,54,977 बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) भी एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :थाईलैंड में सम्मानित हुए ज्ञानी हरविंदर सिंह

July 25, 2026

Jamshedpur News : शहर के जितेश का स्टार्टअप ALUMNEST दिल्ली में छाया

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.