
भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ओडिशा के पुरी में रोड शो किया। इस मौके पर उनके साथ पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा और केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।
पूरी में रोड शो करने से पहले अमित शाह ने श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि पुरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को चुनाव मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि पुरी लोकसभा सीट से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र चुनाव लड़ रहे हैं। वह नियमित अपने समर्थन में विभिन्न इलाकों में लोगों से संपर्क में है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मंगलवार को पुरी पहुंचने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। इससे पहले अमित शाह रविवार को ओडिशा दौरे पर गंजाम व बरगढ़ में चुनाव सभा को संबोधित कर चुके हैं। वह एक अप्रैल को भी ओडिशा आए थे। उसी दिन उन्होंने पारलाखेमुंडी में चुनावी सभा को संबोधित किया था।
भाजपा युवा नेता उमेश खंडेलवाल ने कहा कि पुरी से खुद प्रधानमंत्री चुनाव लड़ने वाले थे, मगर उन्होंने संबित पात्र को यहां से चुनाव लड़ने को भेजा है। ऐसे में जनता भाजपा एवं संबित पात्र के साथ है। अमित शाह के दौरे से निश्चित रूप से प्रभाव पड़ेगा।
Comments are closed.