नई दिल्ली/कानपुर/जयपुर: पत्रकारों के सबसे बड़े यूनियन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने केंद्र सरकार द्वारा वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट को समाप्त करने की कड़ी निंदा की है। बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने इस बाबत अपने संदेश में कहा है कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे। इसके लिए उन्होंने संगठन के संस्थापक शाहनवाज हसन, राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा को अधिकृत किया है। अशोक पाण्डेय ने राजस्थान के जैसलमेर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के विरुद्ध कार्रवाई करने वाले अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से ऐसे उद्दंड अधिकारियों को जो सरकार की छवि पत्रकार विरोधी बनाने का कार्य कर रहे हैं सख्त कार्रवाई की मांग की है।बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने आज संगठन की अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक झारखण्ड के पतरातु में करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। श्री पाण्डेय ने कहा पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पड़ोसी राज्य नेपाल, श्रीलंका एवं बंगलादेश के पत्रकारों के शामिल होने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।आज कानपुर स्थित आवास पर बीएसपीएस राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय से मिलने शाहनवाज हसन, गिरिधर शर्मा, जायद वाजपेई, शीबू निगम, ललित शुक्ला ने मुलाकात की। ज्ञात हो कि जैसलमेर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर द्वारा भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लगातार उजागर करने पर उन्हें आर्थिक रूप से हानि पहुंचाने के लिए विध्वंस की कार्रवाई की है जिसके विरुद्ध BSPS ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।





