
जमशेदपुर।


जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक बन्ना गुप्ता आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी से मिले।इस दौरान राज्य में पार्टी संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया।गौरतलब है कि झारखंड सरकार में सहयोगी कांग्रेस के जीते हुए सभी 16 विधायक आज केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे और झारखंड सरकार के गठन और राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों के लिए आयोजित बैठक में भाग लिए।

