रांची : जमशेदपुर में पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ. अजय कुमार को दुबारा
आजमाने का फैसला लिया है। कोडरमा सीट से प्रणव वर्मा लड़ेंगे।
जेवीएम महासचिव प्रदीप यादव ने गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक
के बाद संवाददाताओं को दलीय प्रत्याशियों के संदर्भ में जानकारी दी।
रांची सीट पर पूर्व आइपीएस अधिकारी और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के
अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को उतारने का पार्टी ने निर्णय लिया है।
धनबाद सीट पर बोकारो के विधायक समरेश सिंह को टिकट दिया गया है। वे इस
सीट पर पूर्व में भी किस्मत आजमा चुके हैं लेकिन उनको जीत हासिल नहीं हो
सकी थी। इसी प्रकार संथाल परगना की राजमहल सीट से डॉ. अनिल मुर्मू, जबकि
खूंटी से बसंत लोंगा, लोहरदगा से वीरेंद्र भगत, सिंहभूम से कृष्णा गगराई
उर्फ दशरथ गगराई, हजारीबाग से अरुण कुमार मिश्र, गिरिडीह से डॉ. सबा
अहमद, पलामू से घुरन राम और चतरा से नीलम देवी को चुनाव मैदान में उतारने
का निर्णय पार्टी ने लिया है।