आदित्यपुर. जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां की ओर से कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवम् पदाधिकारी गण के साथ जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने पार्टी का झंडा फहरा कर किया. मौके पर मुख्य उद्घाटन कर्ता के रूप में वरिष्ठ नेता शिवदयालशर्मा व प्रदेश महासचिव अजय सिंह तथा मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथि स्वरूप उपेन्द्र शर्मा और परमात्मा मिश्रा शामिल रहे. कार्यक्रम का संयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव व गम्हरिया प्रखंड…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का प्रेस वक्तव्य – 28.12.2023 झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग ने आज जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी घोषित करने की अधिसूचना जारी की है. यह अधिसूचना असंवैधानिक और ग़ैरक़ानूनी है. राज्य मंत्रिपरिषद के संकल्प को ही नगर विकास विभाग ने अधिसूचित कर दिया है. सामान्य अधिसूचनाओं तरह इसे राज्यपाल के आदेश से जारी बताया गया है. पर वस्तुस्थिति यह है कि संबंधित संचिका सरकार ने राज्यपाल को भेजा ही नहीं और अपने स्तर से ही जमशेदपुर को औद्योगिक नगर बनाने का आदेश जारी कर दिया. मैंने इस बारे में नगर विकास विभाग…
रेल खबर । नए साल में दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) के बीच अयोध्या के रास्ते भगवा रंग की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस एक जनवरी से परिचालित होगी। ट्रेन संख्या 15557 दरभंगा जंक्शन से सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को परिचालित होगी।ट्रेन संख्या 15558 आनंद विहार टर्मिनल से सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन श्रीराम की नगरी अयोध्या को माता सीता की धरती सीतामढ़ी को जोड़ेगी। ऐसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:दक्षिण पूर्व रेलवे की यह ट्रेन हुई चालीस साल की,फैन्स ने कुछ इस तरह मनाया जन्मदिन, देखें video 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री…
जमशेदपुर। मानगो वसुन्धरा एस्टेट में शिव कथा का तीसरा दिन जमशेदपुर। मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन गुरूवार को वृन्दावन से पधारे स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने व्यास पीठ से पार्वती तप, शिव आराधना एवं नंदीश्वर महिमा का सुंदर व्याख्यान करते हुए कहा कि जिसके जीवन में सरलता व भोलापन उतरता है वही भोलेनाथ का सच्चा भक्त होता है। व्रति को झूठ कभी नहीं बोलना चाहिए। व्रति को दुर्व्यसनों को छोड़ने का संकल्प भी लेना चाहिए। लक्ष्मी के आठ प्रकारों के बारे में वर्णन करते हुए…
जमशेदपुर। गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में गुरुवार को शहीदी दिवस पर विशेष दीवान का आयोजन किया गया। सबसे पहले सुबह सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबियों ने जपजी साहेब के पांच पाठ किये। इसके बाद स्थानीय छोटे छोटे बच्चों ने कवित-पाठ का गायन किया। बच्चों ने कविता के जरिये साहेबजादों की शहीदी गाथा का गायन इतना सुंदर प्रस्तुत किया कि उपस्थित संगत का मन मोह गया। इन बच्चों को सभा की प्रधान परमजीत कौर, बीबी जसविंदर कौर ने प्रतियोगिता के लिए तैयार कराया था। इसके बाद हर की उसतत वाले भाई मनप्रीत सिंह ने गुरवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। यहाँ…
चरणजीत सिंह नियुक्त किए गए गुरु नानक सेवा दल के प्रेस प्रवक्ता जमशेदपुर। लौहनगरी की सिख संगत पुराने साल का शुक्राना और नए साल का स्वागत गुरु की गोद में करेगी. साकची गुरुद्वारा के मैदान में 30 व 31 दिसंबर को सजने वाले 24वें महान कीर्तन दरबार की रूपरेखा तैयार कर ली गई है. गुरु नानक सेवा दल और सहयोगी संस्था के रूप में वीर खालसा सेवा दल समागम की तैयारियों में जुटा हुआ है. गुरुवार को साकची गुरुद्वारा मैदान में निर्माणाधीन पंडाल में समागम की रूपरेखा को सार्वजनिक किया गया. गुरु नानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू…
रांची : झारखंड सरकार ने बुधवार की रात कई IPS अधिकारियों का तबादला किया है. गृह निभाग के अवर सचिव के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है. अधिसुचना के मुताबिक डीजी सीआइडी के पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया है. जबकि वायरलेस एडीजी के पद पर पदस्थापित आर के मल्लिक का ट्रांसफर करते हुए एडीजी जैप व एडीजी मुख्यालय मुरारी लाल मीणा को एडीजी निगरानी सुरक्षा (झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड) के पद पर पदस्थापित किया गया है.विशेष सचिव गृह के पद पर पदस्थापित तदाशा मिश्रा को एडीजी रेल, एडीजी होमगार्ड सह अग्निशमन…
नई दिल्ली। अयोध्या जंक्शन अब अयोध्या धाम जंक्शन के रूप में जाना जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा पूरी हुई. रेलवे ने स्टेशन के नाम बदलने के आदेश बुधवार को देर शाम जारी किए है अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है. अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार (27 दिसंबर) को एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी. अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. जिसमें पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे. इससे पहले 30 दिसंबर को पीएम अयोध्या में नए एयरपोर्ट और नवनिर्मित रेलवे…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहेब में वीर बाल दिवस के अवसर पर बुधवार को चार साहिबजादों की याद में प्रभात फेरी कर चेतना मार्च का आयोजन किया गया. चेतना मार्च में जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब के प्रधान महेन्द्र पाल सिंह भाटिया, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, वीर बाल दिवस के झारखंड प्रदेश सह संयोजक कुलवंत सिंह बंटी, सीजीपीसी के वरिय उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भाटिया के नेतृत्व में चेतना मार्च निकाला गया, जिसमे सब से आगे छोटे छोटे बच्चों के द्वारा गतका का कौशल दिखाया गया, जो देखते बन रहा था. उसके साथ…
जमशेदपुर। मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को वृन्दावन से पधारे स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने व्यास पीठ से काशी महात्म एवं रूद्राक्ष महिमा का वर्णन का सुंदर व्याख्यान किया। कथा के दौरान प्रसंग के आधार पर कलाकारों ने जीवंत झांकी भी प्रस्तुत की। महाराज श्री ने कहा कि काशी नगरी पतित पावनी गंगा के तट पर बसी हैं। यह भगवान शिव को समर्पित है तथा स्वर्ण मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। भगवान् शिव का काशी से विशेष महात्य है। इन्हें काशी…
