जमशेदपुर:आज गुरुपर्व के अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री और रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत गिल को नयी जिम्मेदारी मिली है.भाजपा जिला कमिटी द्वारा आगामी 29 जनवरी और 19 फरवरी को टाटानगर से अयोध्या यात्रा के लिए तीन पदाधिकारियों के नाम भेजे गए थे.भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव द्वारा भेजे गए नामों के आधार पर भाजपा नेता सुधांशु ओझा को अयोध्या दर्शन यात्रा का जिला प्रभारी,मंजीत गिल और बिनोद सिंह को जिला सह प्रभारी बनाया गया है. पार्टी के इस निर्णय का रंगरेटा महासभा ने स्वागत किया है और कहा है कि यह जमशेदपुर के सिखों के लिए गर्व…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। 22 जनवरी को अयोध्याधाम में होने वाले प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में भी जोरों से चल रही है। एक ओर जहां सूर्यधाम सिदगोड़ा में 21 जनवरी की संध्याकाल में एवं 22 जनवरी को दिनभर धार्मिक अनुष्ठान होगा तो वहीं, बुधवार को सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में वृहद सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत सभी सदस्यों के द्वारा पूरे उत्साह से पानी एवं झाड़ू लगाकर परिसर के सभी मंदिरों के फर्श, दीवार एवं…
मंत्री बन्ना गुप्ता भी पहुंचे मैच देखने, अजमाया बल्लेबाजी और गंेदबाजी में हाथ, अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया* *लीग मैच में विजयी टीमों के बीच 18 जनवरी को होगा सेमिफाईनल और फाईनल मैच दोपहर 2.00 बजे होगा समापन समारोह* जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा तीन दिवसीय चौथे क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीपीएल) जो दिनांक 16 जनवरी से आर्मरी ग्राउण्ड में खेला जा रहा है। इसमें आज बुधवार, 17 जनवरी को तीन लीग मैच खेले गये जिसकी शुरूआत पूर्वाह्न 8.00 बजे से हुई जिसमें *पहला मैच इंडस्ट्री-11 बनाम टैक्स एंड फायनेंस-11 के बीच खेला गया जिसके परिणाम इस…
जमशेदपुर। मंगलवार की शाम को बिष्टुपुर स्थित आंघ्रभक्त श्रीराम मंदिर में सिनेतारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक समाजसेवी पप्पू सरदार ने पूजा अर्चना कर भगवान श्रीराम के बैच (बिल्ला) का आम लोगों के बीच निःशुल्क वितरण का शुभारंभ किया। पंडित संतोष कुमार के नेतृत्व में पांच पंडितों ने पूजा की। साथ ही जय श्रीराम के आकार का बनाकर 1100 दिये प्रज्जवलित किये गये। पूजा एवं आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर समाजसेवी पप्पू सरदार ने पांचों पंडितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पप्पू के सेवा कार्य को देखते हुए प्र्रमुख पंडित संतोष कुमार ने भी पप्पू…
जमशेदपुर। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी हैं। 22 जनवरी को होने वाली भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए सम्पूर्ण विश्व व्याकुल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए भी खुल जाएगा। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए भाजपा की तरफ से भी मेगा प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत रेलवे की ओर से लोगों की मांग को देखते हुए अभी 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से दर्शन नगर आस्था स्पेशल…
जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा चौथे चैम्बर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे मुख्य अतिथि डीडीसी पूर्वी सिंहभूम श्री मनीष कुमार, आईएएस, एसपी ग्रामीण श्री ऋषभ गर्ग आईपीएस के द्वारा बैलून उड़ाकर किया गया। उन्होंने कहा कि चैम्बर के द्वारा खेल के प्रति जो उत्साह और लगाव है वो इनके सदस्यों/खिलाड़ियों के द्वारा इतनी ठंड के मौसम में भी क्रिकेट खेलने से दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा किसी भी व्यवसायिक संस्था के द्वारा खेल के प्रति रूझान होना अच्छी बात है इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। अध्यक्ष विजय आनंद…
जमशेदपुर। भगवान राम के अन्नय मित्र निषाद राज के राजा भक्त गुहा निषाद की 48वाँ जयंती आज सी पी समाज बागुनहातु के सभागार में मनाया, कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, समाज के अध्यक्ष सुरेश निषाद और महामंत्री गिरधारी लाल पारकर ने पंडित दुर्गा जी के संग गुहा निषाद की पूजा अर्चना की, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने कहां की भगवान राम के मित्र गुहा निषाद राज में गहरी मित्रता थी इसका प्रमाण भी रामायण में लिखा गया है की जब रावण को पराजित कर भगवान…
श्रद्धालुओं से अपील पालकी साहिब का स्वागत केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर करें: भगवान सिंह जमशेदपुर। सिखों के दसवें गुरु साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाशपर्व बुधवार को जमशेदपुर में श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। प्रकाशोत्सव पर 17 जनवरी को टेल्को गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर कोल्हान के सभी गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी कर ली गयीं है। मंगलवार को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए प्रधान सरदार भगवान सिंह ने संगत से करबद्ध अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के सम्मान…
जमशेदपुर: जमशेदपुर होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन (जेएचआरए) ने जमशेदपुर कार्निवल 2024 के दौरान एक मनमोहक मास्टर शेफ प्रतियोगिता के साथ शहर की पाक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। जूनियर और सीनियर दोनों श्रेणियों की विशेषता वाले इस कार्यक्रम ने इस साल के जमशेदपुर कर्निवाल में नये उत्साह का सन्चार किया। लिटिल मास्टर शेफ प्रतियोगिता में युवा शेफों की उभरती प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया, जिन्होंने ओरियो का उपयोग करके अपनी रचनात्मकता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत नवीन व्यंजनों ने मेहमानों को प्रसन्न किया और जमशेदपुर में पाक कला के आशाजनक भविष्य पर प्रकाश डाला। सीनियर वर्ग…
जमशेदपुर। श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का 35वॉं श्री श्री श्याम महोत्सव आगामी 20 फरवरी 2024 मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है। इस संबंध में श्याम परिवार की एक बैठक अध्यक्ष बबलू अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए उमेश शाह ने बताया कि मंगलवार 20 फरवरी को बाबा के दरबार में भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक समस्तीपुर से रेशमी शर्मा, कोलकाता से शुभम-रूपम की जोड़ी शहर आ रहे हैं। साथ ही स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल भी बाबा के…
